Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 3000 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का भंडाफोड़, बरेली पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी साइबर ठग को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    3000 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का भंडाफोड़, बरेली पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी साइबर ठग को किया गिरफ्तार

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली की साइबर थाने की पुलिस ने साइबर ठगों द्वारा लोगों को 3000 करोड़ से अधिक का चूना लगाने के मामले का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी साइबर ठग मंजरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है।  पुलिस की गिरफ्त में आए मंजरुल इस्लाम के गैंग में एक-दो नहीं, बल्कि सैंकड़ों ठग शामिल हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक जब देश में लोग कोरोना की मार झेल रहे थे, उस समय कई लोगों की नौकरियां चली गई थी और लोग बेरोजगार थे, उसी वक्त इन साइबर ठगों ने अमेजन, फ्लिपकार्ट और ई-वॉलेट के नाम पर लोगों को घर बैठे रोजगार देने का धंधा शुरू किया। लोग इनके झांसे में आते गए और अपने अकाउंट की सारी डिटेल भी बड़ी आसानी से देते गए। पुलिस के मुताबिक, अब तक हजारों लोग इस गैंग की ठगी का शिकार हो चुके हैं, जिसमें बरेली की बहेड़ी निवासी एक शिक्षिका भी शामिल थी, जिसने साइबर थाने में अक्टूबर 2021 में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने बताया था कि उसके खाते से 2 लाख रुपये से अधिक साइबर ठगों ने उड़ा लिए हैं। पुलिस ने उसके बाद छानबीन शुरू की तो साइबर ठगी के तार चीन से जुड़े मिले। ठगों के इस गैंग में चीन के रियान नामक युवक का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके अकाउंट में एक महीने में 201 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ था, उसके एकाउंट की डिटेल ली गई तो करीब 2000 से अधिक पेज की डिटेल निकली है। वो आरोपी जयदेव महारष्ट्र की जेल में बंद है। पुलिस ने जब महिला द्वारा दी गई एकाउंट की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि इसमें मंजरुल इस्लाम शामिल है, जिसके बाद आरोपी मंजरुल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी मंजरुल गुरुग्राम हरियाणा से डोफिन कंसलटेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक बनकर उसके बिजनेस खाते में साइबर ठगी के पैसों को ट्रांसफर करता था। पुलिस अब अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो ने पूर्वी सिंहभूम जिला के विद्युत व्यवस्था को लेकर महाप्रबंधक के साथ किया बैठक कई दिशा निर्देश
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को हुआ समापन, संगठन के बारीकियों से अवगत होकर विदा हुए कार्यकर्ता

    Related Posts

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    June 22, 2026

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.