Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरी जलापूर्ति योजना को चालू कराने की कवायद तेज,टीम ने किया निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    शहरी जलापूर्ति योजना को चालू कराने की कवायद तेज,टीम ने किया निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शहरी जलापूर्ति योजना को चालू कराने की कवायद तेज,टीम ने किया निरीक्षण
    उपायुक्त मनीष कुमार के पहल पर शहरी जलापूर्ति योजना को चालू कराने की कवायत तेज हो गई है।इसी सिलसिले में रविवार को तांतीपाड़ा में बनी इंटरमीडिएट सम्प में बिजली आपूर्ति और अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर एक विशेष टीम के द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के सहायक अभियंता गिरधारी सिंह मुंडा,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के सहायक अभियंता अभिजीत किशोर शामिल थे।इस दौरान महिला सामाजिक कार्यकर्ता मीरा प्रवीण सिंह,नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साह एवं सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय भी विशेष रूप से मौजूद थे।

     

    इस दौरान सम्प में बिजली आपूर्ति को लेकर कई समस्याएं नजर आई। इसी दौरान दलदली भूमि और नालियों में आकर जमा हो रही गंदा पानी तथा इसी जमीन पर बीचों-बीच स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर मुख्य समस्या के रूप में सामने उभर कर आई। निरीक्षण टीम ने दलदली भूमि को जल से मुक्त करने,नालियों में जमा हो रहे गंदे पानी के प्रवेश को रोकने और बिजली ट्रांसफार्मर को वहां से हटाकर पास में ही लगाने पर विचार विमर्श किया गया।इसी दौरान पास से ही ओवरहेड इलेक्ट्रिक केबल सम्प तक लगाने का निर्णय लिया गया।

     

    इस पर विशेष रूप से मीरा प्रवीण सिंह ने अपनी सहमति जताई और स्थान भी चिन्हित किया।इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शहरी जलापूर्ति योजना का पूर्ण ट्रायल करते हुए शहर के लोगों को गंगा का पीने का स्वच्छ पानी घर-घर उपलब्ध कराना है। इसलिए उपायुक्त के आदेश पर आज यहां निरीक्षण किया गया।

     

    इस दौरान जो भी समस्याएं सामने आई,उसे दूर करने का निर्णय लिया गया।उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर के लोगों को पीने का पानी मिलना शुरू हो जाएगा।इस दौरान नगर परिषद के प्रधान सहायक देवाशीष जय बर्मन, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कनीय अभियंता आशीष कुमार पटेल,नगर परिषद के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता,सामाजिक कार्यकर्ता सुशील साह आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया
    Next Article सामाजिक सेवा संस्था यात्रा के द्वारा जे.एन.टाटा की जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित

    Related Posts

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    October 5, 2026

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    October 5, 2026

    भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं

    सियासत की बदलती राहों में स्वामी ने फिर बदला पड़ाव! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नई राजनीतिक पारी क

    दोस्ती का खूनी खेल या मौत का इंजेक्शन? मलाड में अमन की तड़पती मौत ने खोली मुंबई की नशे वाली सड़कों क

    *मां पाउड़ी: सरायकेला राजमहल से सिंहभूम की लोकआस्था तक*

    रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की सक्रिय शांति पहल

    सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, तनाव और नशे से बचाव की दी जानकारी

    बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती की जयंती

    ‘बन्धन’ ने रूगरी स्कूल के बच्चों के साथ बांटी दुर्गापूजा की खुशियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.