शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग द्वारा हिंदी दिवस की पखवाड़ा पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में निबंध प्रतियोगिता तथा काव्य पाठ का आयोजन
जमशेदपुर 23 सितंबर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जमशेदपुर महानगर के भारतीय भाषा मंच द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी दिवस की पखवाड़ा में महाकवि दिनकर जी के जयंती पर उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर में निबंध प्रतियोगिता (राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका)एवं राष्ट्रकवि दिनकर जी की रचनाओं पर आधारित काव्य -पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया । काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुधा कुमारी,द्वितीय सुमित पाल और तृतीय पुरस्कार रिचा कुमारी को तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम जुली कुमारी द्वितीय सुमित कुमार तथा तृतीय पुरस्कार ब्यूटी कुमारी को प्राप्त हुआ ।प्रतियोगिता में कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए 50 बच्चों ने हिस्सा लिया।सभी शिक्षक एवमं शिक्षिकाओं ने इसमें अपना अपना सहयोग दिया।
इस कार्यक्रम में न्यास की प्रदेश प्रभारी डॉ. कविता परमार जी ने अपनी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अपना आत्मविश्वास बनाये रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा की मां, मातृभूमि और मातृभाषा के गौरव के लिए हमेशा अग्रसररहनाचहिए।महानगर संयोजक शिव प्रकाश शर्मा ने भी बच्चों को न्यास के महत्व के बारे में बताते हुए कैसी शिक्षा होनी चाहिए इस पर बताया। एवमं भारतीय भाषा मंच की संयोजक डॉ. कल्याण कबीर ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में अन्य भाषाओं की जानकारी अवश्य रखें लेकिन अपनी मातृभाषा पर अपनी पकड़ मजबूत रखे।हिंदी के महत्व पर विद्यालय के शिक्षक सुरेश कुमार के द्वारा भी प्रकाश डाला गया। डॉ अनिता शर्मा ने स्वागत भाषण के साथ साथ कार्यक्रम का संचालन किया।धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रभारी कमला कुमारी के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर वंदना शर्मा,कुमकुम कुमारी ,संध्या कुमारी,जोबा मुर्मू,ललिता बोदरा,लालती कुमारी,बेला कुमारी सिन्हा,रीना कुमारी,कमलकांत महतो,उपेंद्र कुमार उपस्थित थे।

