Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 113 वीं जयंती गुरुवार को दिनकर सेवा सदन, विद्यापति नगर, जमशेदपुर मे आयोजित
    Breaking News Headlines झारखंड साहित्य

    राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 113 वीं जयंती गुरुवार को दिनकर सेवा सदन, विद्यापति नगर, जमशेदपुर मे आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 113 वीं जयंती गुरुवार को दिनकर सेवा सदन, विद्यापति नगर, जमशेदपुर मे आयोजित की गई। इस अवसर पर कविसम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं दिनकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ,शाल, मोमेंटो, डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सरयु राय, एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार जयनंदन जी थे। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डा रागिनी भूषण ने की। मंच संचालन संस्था के संयोजक सरोज कुमार सिंह, मधुप द्वारा किया गया। स्वागत भाषण महासचिव सुधीर कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार प्रजापति ने दिया। कवि सम्मेलन में शहर के प्रसिद्ध कवयित्री डा कल्याणी कबीर, हरिहर राय चौहान, सोनी सुगंधा, दीपक वर्मा, अजय प्रजापति, शिवनंदन सिंह उपस्थित थे।
    सरयू राय ने कहा कि दिनकर संपूर्ण कवि थे, प्रखर चिंतक थे। वे आजादी के समय अपनी कविता के माध्यम से कड़वी कटाक्ष करने से भी नहीं चूकते थे। दिनकर जयप्रकाश जी के विचारों से काफी प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि दिनकर जी के संपूर्ण व्यक्तित्व को समाज के सामने लाया जाना चाहिए।
    जयनंदन जी ने कहा कि दिनकर छायादोतकार काल के सर्वश्रेष्ठ कवि थे। वे नेहरू जी के वक्तव्य पर हमेशा कटाक्ष किया करते थे। अपने प्रचलित रशमिरथि मे कर्ण के जीवन का रूप प्रस्तुत किया है।

    कल्याणी कबीर की प्रस्तुत कविता

    शब्द अंगार बन जाए, कहीं से आओ दिनकर।
    शौर्य आधार बन जाए
    कहीं से आओ तुम दिनकर।

    सोनी सुगंधा की कविता

    जिस कलम मे शौर्य, साहस ओज की हुंकार है।
    उस कलम की चेतना का स्वर प्रखर साकार है।

    रागिनी भूषण की कविता
    रच डालो दिनकर की ज्वाला
    रजत हिमालय में गंगाधर।
    तांडव हो असुरों का कर दो
    नाश अक्षरों से त्रिशूलधर।

    अजय प्रजापति की कविता
    इस देश की नवचेतना का गान है दिनकर।
    हम आप जैसों के ह्रदय का मान है दिनकर।

    दीपक वर्मा की कविता
    इस जीवन के कुरुक्षेत्र में तनिक नहीं घबराना।
    जब अंधकार की बेला हो तो रशमिरथि बन जाना।

    शिवनंदन सिंह की कविता
    जन्ममरण के संग हैं, हे पत्थर महाराज।
    इस दुनिया में आपका, सभी जगह है राज।

    हरिहर राय चौहान की कविता
    शिकवे गिले बहुत है मगर भूल जाइए।
    बंजर हूं पर जमीन हूँ, पानी पिलाइए।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में बिहारी प्रसाद, विजय नारायण, विनोद सिंह, शक्ति पांडे, गोरख सिंह, अनिल सिंह, प्रलहाद लोहार, कृषनंदन सिंह, बसंत ठाकुर की अहम भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग द्वारा हिंदी दिवस की पखवाड़ा पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में निबंध प्रतियोगिता तथा काव्य पाठ का आयोजन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.