Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में 83 करोड़ के पार पहुंचा टीकाकरण कवरेज
    Breaking News राष्ट्रीय

    भारत में 83 करोड़ के पार पहुंचा टीकाकरण कवरेज

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaSeptember 23, 2021Updated:September 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत में 83 करोड़ के पार पहुंचा टीकाकरण कवरेज                    नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 71,38,205 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज गुरुवार सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 83 करोड़ (83,39,90,049) के ऐतिहासिक आंकड़े के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 81,69,260 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है। गुरुवार सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण देखें तो, उसके तहत 1,03,70,205 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 87,85,834 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक, 1,83,47,309 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को पहली खुराक,1,46,71,244 कर्मियों को दूसरी खुराक, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 33,77,76,289 लोगों को पहली खुराक, 6,69,10,347 लोगों को दूसरी खुराक, 45-59 वर्ष आयु वर्ग के 15,37,13,610 लोगों को पहली खुराक, 7,15,16,250 को दूसरी खुराक, 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 9,83,05,587 लोगों को पहली खुराक, 5,35,93,374 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।   

    पिछले 24 घंटों में 31,990 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,28,15,731 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.77% है। स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 88 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 31,923 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 3,01,640 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.90% हैं।मार्च,2020 के बाद से सक्रिय मामलों की सबसे कम संख्या है। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,27,443 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 55.83 करोड़ (55,83,67,013) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.11 प्रतिशत है जो पिछले 90 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.09 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 24 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 107 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान कांग्रेस में कलह तेज: सचिन पायलट को सीएम बनाए पार्टी हाईकमान
    Next Article शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग द्वारा हिंदी दिवस की पखवाड़ा पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में निबंध प्रतियोगिता तथा काव्य पाठ का आयोजन

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.