Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोर्ट के फैसले का होना चाहिए सम्मान
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय समस्तीपुर

    कोर्ट के फैसले का होना चाहिए सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2022Updated:May 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोर्ट के फैसले का होना चाहिए सम्मान

    देवानंद सिंह

    झानवापी मस्जिद परिसर के वाजुखाने में 12.8 फीट व्यास का विशाल शिवलिंग मिलने से यहां चल रहे दावों-प्रतिदावों का दौर लगभग खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है, क्योंकि कोर्ट ने सीधेतौर पर इस जगह को सील करने का आदेश दिया है। वाराणसी कोर्ट ने जिलाधिकारी को आदेश देते हुए कहा है कि जिस स्थान पर शिवलिंग प्राप्त हुआ है, उस जगह को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाए और वहां किसी भी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं दी जाए। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन के अलावा सीआरपीएफ को दे दी गई है। व्यक्तिगत तौर पर भी कोर्ट ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को आदेशित किया है कि यहां शांति बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। कोर्ट का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जिस तरह से इस स्थान को लेकर हिंदू और मुसलमान पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे थे, उससे विवाद बढ़ने की संभावना लग रही थी। हिंदू पक्ष का मानना था कि यह जगह उनकी आस्था का स्थल है, जबकि मुसलमान पक्ष हिंदू पक्ष के इस दावे से इंकार कर रहा था। अपने इसी दावे के तहत मुसलमान पक्ष के बहुत सारे लोग वहां नमाज अता कर रहे थे। फिलहाल, कोर्ट ने केवल 20 लोगों को ही नमाज अता करने की अनुमति दी है। अगर, तात्कालिक कोर्ट का फैसला नहीं आता तो शायद यहां विवाद भी हो सकता था। ऐसे मामलों पर विवाद के कई उदाहरण हमारे सामने हैं। अन्य मामलों की तरह ही इस मामले की खास बात यह रही कि अब इस मामले में विवाद की गुंजाइश बिलकुल भी नहीं बचती है क्योंकि जहां कोर्ट ने सख्त लहजे में अपना आदेश दिया है बल्कि वाजूखाने से पानी निकालने के दौरान 12.8 फीट व्यास का शिवलिंग भी वहां मौजूद था। यह तथ्य तब सामने आया है, जब यहां तीन दिन तक सर्वे का काम चला। लिहाजा, तथ्य सामने आने के बाद विवाद को बढ़ाना भी नहीं चाहिए। भले ही, तथ्य किसी के भी पक्ष में आए हों, दूसरे पक्ष को उसका पूर्णतः सम्मान करना चाहिए। यह बात भी सामने आई है कि मुस्लिम पक्ष अभी भी मान रहा है कि वहां कुछ नहीं मिला है। यह दावा इस अनुरूप बिलकुल भी सही नहीं लगता है, जब मौके का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें नंदी की मूर्ति के ठीक सामने मिले शिवलिंग का व्यास 12 फीट 08 इंच का है और कोर्ट भी सारे तथ्यों को देख चुका है, उसी के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है, ऐसे में मुस्लिम पक्ष के लिए सर्वे के दावों को खारिज नहीं करना चाहिए।

    इन सब से निपटने के लिए डीपी आर ओ स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत है

    *प्रोपेगेंडा पर रोक लगाने के लिए जरूरी है आरएनआई द्वारा जारी गाइडलाइंस को पालन करवाने की हो पहल*

    *बिना वेरीफाई टाइटल और बिना रजिस्ट्रेशन के न्यूज़पेपर के द्वारा फैलाया जाता है प्रोपगंडा*
    *इनसे आम आदमी के साथ अधिकारी भी रहते हैं परेशान*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article धमकी देने वाली डीलर संचालिका नजबुन बीवी ने राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान से लिखित रूप से मांगी माफी, एमो ने भी डीलर को लगाई कड़ी फटकार

    Related Posts

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    July 1, 2026

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    July 1, 2026

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    राष्ट्र संवाद का असर: स्वर्ण रेखा बराज में अवैध उत्खनन पर ठेकेदार पर गिरी गाज, काम बंद, एफआईआर की तैयारी

    मुखिया अनीता मुर्मू ने ब्लीचिंग पाउडर के लिए ग्राम विकास केंद्र को लिखा पत्र

    अवैध खनन की खदान बनी मौत का काल, 5 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत भूयाडीह के ग्रामीणों ने मामले को दबाने का आरोप

    छोटा तालसा में पहली बार रक्त दान शिविर का आयोजन, शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियों का वितरण, विधायक संजीव सरदार ने लोगों को किया जागरूक

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    सफाईकर्मियों को मिले सरकार द्वारा तय वेतन, व्यवस्था में हो सुधार: सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.