Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के द्वाराजमशेदपुर में गिरती विधि-व्यवस्था पर उठी चिंता, अपराध और अव्यवस्था से नागरिकों में भय का माहौल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के द्वाराजमशेदपुर में गिरती विधि-व्यवस्था पर उठी चिंता, अपराध और अव्यवस्था से नागरिकों में भय का माहौल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के द्वाराजमशेदपुर में गिरती विधि-व्यवस्था पर उठी चिंता, अपराध और अव्यवस्था से नागरिकों में भय का माहौल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में लगातार बढ़ते अपराध और बिगड़ती विधि-व्यवस्था को लेकर अब आम नागरिकों की चिंता खुलकर सामने आने लगी है। शहर के एक जागरूक नागरिक ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा है कि वर्तमान समय में अपराध की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

    शहर में लगातार हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा चापड़ जैसे घातक हथियारों से हमले और हत्याओं के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है, जो स्थिति को और गंभीर बना रहा है। आरोप है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे बेखौफ होकर संगठित अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि प्रशासन की ओर से अपेक्षित सख्त कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

    वहीं, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नागरिकों का कहना है कि ट्रैफिक सुधार के बजाय पुलिस का अधिक ध्यान केवल हेलमेट जांच पर केंद्रित है, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है।

    इसके साथ ही शहर में नशीले पदार्थों, विशेषकर स्मैक जैसे ड्रग्स की बढ़ती बिक्री को लेकर भी चिंता जताई गई है। लोगों का कहना है कि इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है।

    इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले में सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों के बड़े पैमाने पर संचालित होने का भी आरोप लगाया गया है। नागरिकों का कहना है कि इन अवैध कार्यों पर लगाम लगाने में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

    मामले को लेकर नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल

    अपराध और अव्यवस्था से नागरिकों में भय का माहौल पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के द्वाराजमशेदपुर में गिरती विधि-व्यवस्था पर उठी चिंता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघर में घुसी महिला चोर रंगे हाथ पकड़ी गई, जुगसलाई में हड़कंप, पुलिस कर रही गिरोह कनेक्शन की जांच
    Next Article जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में नाले की समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Tortuga Casino VIP Free Spins : Taille et Fréquence

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.