Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में प्रस्तावित 6 नए मेडिकल कॉलेजों में से एक “एम्स-जैसे संस्थान” की स्थापना जमशेदपुर में किए जाने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया निवेदन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड में प्रस्तावित 6 नए मेडिकल कॉलेजों में से एक “एम्स-जैसे संस्थान” की स्थापना जमशेदपुर में किए जाने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया निवेदन

    Aman KumarBy Aman KumarJune 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में प्रस्तावित 6 नए मेडिकल कॉलेजों में से एक “एम्स-जैसे संस्थान” की स्थापना जमशेदपुर में किए जाने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया निवेदन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा को झारखंड में प्रस्तावित 6 नए मेडिकल कॉलेजों में से एक “एम्स-जैसे संस्थान” की स्थापना जमशेदपुर में किए जाने हेतु निवेदन किया है। जे पी नड्डा को लिखे अपने पत्र में प्रदीप कुमार कुमार मिश्रा ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों एवं नीतिगत निर्णयों के लिए आभार प्रकट करते हुए बताया कि हाल ही में झारखंड राज्य के लिए छह नए मेडिकल कॉलेजों एवं कई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की संभावित स्थापना की सूचना प्राप्त हुई है, जिससे समस्त राज्यवासियों में आशा की नई किरण जगी है।

    प्रदीप कुमार मिश्रा ने लिखा कि झारखंड में स्थापित होने वाले छह मेडिकल कॉलेजों में से एक एम्स स्तर के मेडिकल संस्थान की आवश्यकता जमशेदपुर जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर में अत्यंत आवश्यक है। जमशेदपुर, झारखंड का सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर होने के साथ-साथ एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र भी है, जहां देशभर से लोग आजीविका के लिए आते हैं। बावजूद इसके, यहां की स्वास्थ्य सेवाएं अभी भी सीमित संसाधनों पर ही निर्भर हैं। वर्तमान में यहां टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) तथा कुछ चुनिंदा निजी अस्पतालों के माध्यम से ही चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं, किंतु अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों एवं विविध विशेषज्ञताओं के अभाव में गंभीर बीमारियों का समुचित उपचार उपलब्ध नहीं हो पाता।

     

    महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने यह भी उल्लेख किया कि बिहार के पटना और झारखंड के देवघर में पहले ही एम्स की स्थापना हो चुकी है, जिससे उत्तर झारखंड, उत्तर बिहार एवं समीपवर्ती क्षेत्रों को लाभ मिल रहा है। किंतु मध्य एवं दक्षिण झारखंड तथा उत्तर ओडिशा के गरीब व जरूरतमंदों के लिए अब भी आधुनिक चिकित्सा सुविधा प्राप्त करना अत्यंत दुरूह बना हुआ है। ऐसे में जमशेदपुर, अपने भौगोलिक, सामाजिक व औद्योगिक महत्त्व के कारण, एक एम्स जैसे सुपर स्पेशलिटी संस्थान हेतु सर्वथा उपयुक्त स्थान है।

    जमशेदपुर की प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा भी इस विषय में झारखण्ड के स्वास्थ मंत्री से अनुरोध किया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से पुनः निवेदन किया गया है कि झारखंड के लिए प्रस्तावित छह मेडिकल संस्थानों में से एक एम्स स्तर का मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमशेदपुर में स्थापित किया जाए। यह निर्णय न केवल जमशेदपुर वासियों, बल्कि सम्पूर्ण कोल्हान क्षेत्र, उत्तर ओडिशा एवं सीमावर्ती राज्यों के लाखों लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेगा, साथ ही क्षेत्रीय स्वास्थ्य असमानता को दूर करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।

    प्रदीप कुमार मिश्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पर विश्वास जताते हुए आगे लिखा कि इस जनहित के विषय पर वे सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जमशेदपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को अपने मार्गदर्शन में एक नई स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा में आवश्यक कदम अवश्य उठाएंगे।

    झारखंड में प्रस्तावित 6 नए मेडिकल कॉलेजों में से एक “एम्स-जैसे संस्थान” की स्थापना जमशेदपुर में किए जाने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया निवेदन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगरीब कल्याण से रक्षा तक, सभी मोर्चों पर सफल रही सरकार :बाबूलाल मरांडी
    Next Article जिला कांग्रेस ने किया बाबाधाम के लिए प्रतिदिन टाटा गोड्डा एक्सप्रेस का परिचालन की मांग

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.