Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कटरा में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.6
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कटरा में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.6

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    श्रीनगर-:  जम्मू-कश्मीर के कटरा में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी. आज सुबह 5.01 बजे रिक्टर स्केल पर 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप रिकॉर्ड किया गया. भूकंप की गहराई का केंद्र जमीन के 10 किमी अंदर दर्ज किया गया है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र एक ट्वीट में कहा, ‘रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता : 3.6, 17-02-2023 को आया भूकंप, भारतीय समयानुसार 05:01:49 पर, अक्षांश: 33.10 देशांतर: 75.97, भूकंप की गहराई: 10 किमी, स्थान: जम्मू और कश्मीर का 97 किमी पूर्व कटरा में.’ भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान की खबर अभी तक नहीं आई है.

     

     

     

    गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के स्थित कटरा में ही त्रिकुटा पर्वत की चोटी पर माता वैष्णो देवी का पवित्र मंदिर है, जहां हर साल लाखों की संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए जाते हैं. एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को मेघालय में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था. एक सप्ताह में पूर्वोत्तर भारत में इस तरह की यह तीसरी घटना है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप सुबह करीब नौ बजकर 26 मिनट पर आया था और इसका केंद्र पूर्वी खासी हिल्स में 46 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप से किसी के तत्काल हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है.

     

     

     

    भूकंप शिलांग, पूर्वी खासी हिल्स जिला मुख्यालय, रि-भोई और असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले के कुछ हिस्सों में महसूस किया गया. बीते 12 और 13 फरवरी को क्रमशः 4 और 3.2 तीव्रता के दो भूकंपों की सूचना मिली थी, जिनका केंद्र मध्य असम में होजई के पास था. पूर्वोत्तर क्षेत्र एक उच्च भूकंपीय क्षेत्र में पड़ता है, जहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिटायरमेंट के बाद क्रिकेट में मिला सानिया मिर्जा को ये काम, आरसीबी को करेंगी मेंटाॅर
    Next Article स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के लीडर फहाद अहमद से गुपचुप रचाई शादी

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.