चार धाम पर निकले दो युवकों का दुर्गा पूजा कमिटी हाता ने किया स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव के दो युवा स्केटिंग करते हुए चारधाम की यात्रा पर तिरंगे झंडे लेकर निकले है। इनके नाम दीपक सिंह (21) व रितिक चौधरी (21) है। दोनों युवक बीते 1 फरवरी को स्केटिंग कर समस्तीपुर स्थित धनेश्वर मंदिर से शुरुआत की। सर्व प्रथम काशी विश्वनाथ बनारस में भोलेनाथ का दर्शन करने के उपरांत बाबाधाम देवघर से सीधे पुरी जगन्नाथ मंदिर के लिए निकले। बुधवार रात्रि होने के कारण दोनों हाता में रात्रि विश्राम किया। यहां दुर्गापूजा कमेटी द्वारा दोनों यात्रियों का स्वागत किया। रात्रि विश्राम के उपरांत गुरुवार सुबह कमेटी के लोगों ने मां काली के दरबार उन्हें विधिवत माल्यार्पण कर एवं सहयोग राशि प्रदान कर बाबा भोलेनाथ का जयकारा करते हुए जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कमेटी ने कहा कि दोनों युवा चार धाम की यात्रा कर लोगों को सनातन धर्म को बढ़ावा देने व लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। दोनों युवा ने बताया कि हमलोग एक दिन में 50 किलोमीटर स्केटिंग करते हैं। चार धाम के दौरान 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन करेंगे।इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी कृष्णा गोप,मनोज राम उपेंद्रनाथ सरदार,गणेश सरदार, रंजीत पाल, सोमनाथ पाल, प्रशांत डे, मंटू मंडल, बाप्पा सरकार सहित अन्य उपस्थित थे।

