जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, सीमेंट व पावर प्लांट के चालकों ने लिया सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत उपायुक्त के निर्देश एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेशानुसार शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीमेंट प्लांट के सामने पावर प्लांट तेलुगु गेट के पास सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें प्लांट के बड़ी संख्या में वाहन चालक उपस्थित हुए और यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोटर वाहन निरीक्षक ईश्वरलाल साहू एवं निशांत महतो रहे। सड़क सुरक्षा टीम के मैनेजर प्रकाश गिरी और नवीन कुमार की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन ट्रांसपोर्ट इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रमोद तिवारी ने किया, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में धीरज पांडे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीमेंट प्लांट के लॉजिस्टिक्स हेड संजीव बाग, सुभाष चौधरी, सेफ्टी हेड सुशांत स्वयं, सेफ्टी मैनेजर सुजीत पत्र, लॉजिस्टिक्स मैनेजर अमित लाल, पावर प्लांट के एडमिनिस्ट्रेशन कमांडेंट अमित सिंह, यातायात पुलिस के रामप्रसाद तथा गोविंदपुर थाना के पदाधिकारी मौजूद रहे।
यातायात पुलिस उपाधीक्षक श्री नीरज कुमार के निर्देश पर यातायात प्रभारी गोलमुरी एसआई श्री रामप्रसाद अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और चालकों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी वाहन चालकों ने यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प लिया।

