Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. संजुला सिंह “संजू” को मिला श्रीराम राष्ट्रीय कवि रत्न अवार्ड 2025 अयोध्या में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में रचनाओं के लिए मिला सम्मान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय

    डॉ. संजुला सिंह “संजू” को मिला श्रीराम राष्ट्रीय कवि रत्न अवार्ड 2025 अयोध्या में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में रचनाओं के लिए मिला सम्मान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 26, 2025Updated:November 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ. संजुला सिंह “संजू” को मिला श्रीराम राष्ट्रीय कवि रत्न अवार्ड 2025 अयोध्या में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में रचनाओं के लिए मिला सम्मान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अयोध्या। वरिष्ठ कवयित्री, लेखिका और अयोध्या की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संजुला सिंह “संजू” को श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक मंच, अयोध्या धाम द्वारा आयोजित विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में “श्रीराम राष्ट्रीय कवि रत्न अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया।

     

    यह कार्यक्रम 15 नवंबर को उदासीन संगत ऋषि आश्रम, रानोपाली (अयोध्या धाम) में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री अशोक गोयल ने की। कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ कवियों—वीना गोयल, वीरेन्द्र पाठक, मुल्कराज “आकाश”, रीतू पांडे, प्रीति माधव भट्ट सहित अनेक साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया।

     

    डॉ. संजुला सिंह को उनकी उत्कृष्ट, प्रेरक और समाजोन्मुखी रचनाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इससे पूर्व भी वे विद्या वाचस्पति सम्मान सहित अनेक साहित्यिक पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं।

     

    साहित्य जगत में डॉ. संजुला सिंह का विशेष स्थान माना जाता है। सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती उनकी कविताएं और लेख लोगों को प्रेरणा और नई दिशा देने के लिए सराहे जाते हैं। अनुशासित, संवेदनशील और सशक्त वक्ता के रूप में भी उनकी पहचान है।

    डॉ. संजुला सिंह “संजू” को मिला श्रीराम राष्ट्रीय कवि रत्न अवार्ड 2025 अयोध्या में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में रचनाओं के लिए मिला सम्मान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर स्थित कार्यालय में अधिवक्ताओं द्वारा मनाया गया संविधान दिवस, संविधान का अक्षरसः पालन करने की ली है शपथ
    Next Article जमशेदपुर में नये श्रम कोड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.