Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने मतगणना समाप्ति के उपरांत प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने मतगणना समाप्ति के उपरांत प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने मतगणना समाप्ति के उपरांत प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

    शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में मतगणना हुआ संपन्न; उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को दीं बधाई; बोले – सभी ने किया टीम भावना से कार्य

    नगरपालिका (आम) निर्वाचन में मीडिया की भूमिका रही सराहनीय; उपायुक्त ने मीडिया के प्रति जताया आभार

    आज दिनांक 27.02.2026 को न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह सह मतगणना केंद्र में मतगणना समाप्ति के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने प्रेस वार्ता आयोजित कर सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों की जानकारी जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), वरीय पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज मौजूद रहे।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त जामताड़ा जिला अंतर्गत दोनों निकायों 10 मिहिजाम नगर परिषद वर्ग ख एवं 15 जामताड़ा नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद हेतु प्रातः 08:00 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से मतगणना प्रारंभ हुआ, जिसके लिए मिहिजाम नगर परिषद वर्ग ख के लिए 20 टेबल एवं जामताड़ा नगर पंचायत के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गई। दोनों निकायों में 02 चक्र (राउंड) में मतगणना पूर्ण हुआ।

    दोनों चक्रों के मतगणना समाप्त होने के उपरांत 15 जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए *आशा गुप्ता* सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित हुए। वहीं 10 मिहिजाम नगर परिषद वर्ग ख, अध्यक्ष पद हेतु *जयश्री देवी* सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित हुए।

    *इसी प्रकार 15 जामताड़ा नगर पंचायत में वार्ड पार्षद पद हेतु सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित अभ्यर्थियों की विवरणी इस प्रकार है -*

    वार्ड 01 – बिजय कुमार राउत
    वार्ड 02 – ज्योत्सना देवी
    वार्ड 03 – उत्तम कुमार रवानी
    वार्ड 04 – अजय सिंह
    वार्ड 05 – किरण देवी
    वार्ड 06 – संगीता दास
    वार्ड 07 – अशोक कुमार साव
    वार्ड 08 – हरनाथ गण
    वार्ड 10 – कल्पना कुमारी
    वार्ड 11 – मधु सुदन चंद्र
    वार्ड 12 – आलोक किस्कू
    वार्ड 13 – सुनिका देवी
    वार्ड 14 – दीनबंधु सिंह
    वार्ड 16 – शिखा रानी मंडल

    ▪️वार्ड 09 से जंयती दत्त एवं वार्ड 15 से पूनम देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।

    *इसी प्रकार 10 मिहिजाम नगर परिषद में वार्ड पार्षद पद हेतु सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित अभ्यर्थियों की विवरणी इस प्रकार है -*

    वार्ड 01 – बिष्णु देव मुर्मू
    वार्ड 02 – झिमली मजूमदार
    वार्ड 03 – मनीषा महतो
    वार्ड 04 – शंकर पंडित
    वार्ड 05 – मुमताज बानो
    वार्ड 06 – संजू महतो
    वार्ड 07 – विकास कुमार वर्मा
    वार्ड 08 – प्रमिला देवी
    वार्ड 10 – संयोगिता देवी
    वार्ड 11 – राहुल कुमार शर्मा
    वार्ड 12 – गीता दास
    वार्ड 13 – आलोक मिस्त्री
    वार्ड 14 – रवि कुमार मिस्त्री
    वार्ड 15 – किरण देवी
    वार्ड 18 – महावीर राय
    वार्ड 19 – कैलाश पंडित
    वार्ड 20 – बिमला देवी

    ▪️*वार्ड 09 से मीना बाउरी, वार्ड 16 से बेबी राय एवं वार्ड 17 से रमेश कुमार रजक निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।*

    उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सफल आयोजन को लेकर सभी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी कर्मी, सुरक्षा बलों सहित नगरपालिका निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अन्य सभी को सभी स्तरों पर टीम भावना से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि जिले के दोनों निकायों मतगणना एवं चुनाव कार्य शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुआ है, जो कि जिले के लिए गर्व की बात है। वहीं उन्होंने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संपन्न होने में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं के सकारात्मक सहयोग के लिए जिला प्रशासन जामताड़ा की ओर से आभार प्रकट किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्माणाधीन पुलिया से लोहे की चोरी का खुलासा, बंगाल से सामान बरामद, दो गिरफ्तार
    Next Article वीर चंद्रशेखर आजाद हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे – काले

    Related Posts

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    August 3, 2026

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.