अवैध बालू खनन पर नकेल कसने में जिला प्रशासन सक्रिय ईचागढ़ में जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सारााइकेला-खरसावां: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने हेतु औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की उपस्थिति में बालू लदे वाहनों के कागजातों की जांच की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी वाहन बिना वैध अनुमति के बालू का परिवहन न करे।
जिला खनन पदाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों और चेकनाका स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा अवैध खनन पर निगरानी के लिए नाइट विज़न कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया।
निरीक्षण में किसी भी वाहन या व्यक्ति को अवैध खनन गतिविधि में संलिप्त नहीं पाया गया। प्रशासन ने बालू घाटों और भंडारण स्थलों तक जाने वाले रास्तों पर ट्रेंच निर्माण जैसे कदम उठाकर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

