‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर डरें नहीं, कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं: DLSA
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की ओर से साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट से बचाव और पीड़ित प्रतिकर योजना-2026 पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश (साइबर क्राइम) आनंद मणि त्रिपाठी ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराकर ठगी की जा रही है, जबकि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने नागरिकों से ऐसे कॉल और वीडियो कॉल से सतर्क रहने की अपील की। साइबर पुलिस अधिकारियों ने ठगी की शिकायत दर्ज कराने, हेल्पलाइन नंबरों और पीड़ितों को उपलब्ध आर्थिक व कानूनी सहायता की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने की। इस दौरान साइबर पुलिस अधिकारी, मीडिएटर कमल कांत सिन्हा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य और अधिवक्तागण उपस्थित थे।
