Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मां काली की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा औगान
    Headlines खबरें राज्य से धर्म पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    मां काली की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा औगान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मां काली की विदाई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भगवानपुर (बेगूसराय)। चार दिनों तक मां काली की भक्ति में डूबा औगान गांव गुरुवार को विदाई के भावुक पल का साक्षी बना। मां के जयकारों और गाजे-बाजे के बीच निकली विसर्जन शोभायात्रा के साथ ही रसलपुर पंचायत स्थित प्रसिद्ध मां सुभाषिनी शक्तिपीठ में आयोजित काली पूजा महोत्सव का समापन हो गया। मां को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।

    महोत्सव के दौरान औगान स्थित शक्तिपीठ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।

    गुरुवार को मुख्य पुजारी पंडित विकास झा के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा शुरू हुई। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु मां काली के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। औगान शक्तिपीठ से निकली यात्रा सिमरिया धाम स्थित गंगा घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश विसर्जन किया गया।

    इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की मंगलकामना की। कलश विसर्जन के साथ ही चार दिवसीय पूजा महोत्सव के साथ मेला भी संपन्न हो गया। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज चौधरी, सचिव राहुल कुमार ,संयोजक कुंदन कुमार,विशेष सहयोगी शिक्षक रजनीश कुमार चौधरी सहित अन्य सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    औगान काली पूजा बेगूसराय मां काली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिशा भगत मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार, JPSC-CGL जांच की भी उठाई मांग
    Next Article मातृ शक्ति संगठन ने 100 जरूरतमंद महिलाओं के बीच वितरित की छठ व्रत की संपूर्ण सामग्री

    Related Posts

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    November 12, 2026

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    November 12, 2026

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    वीरपुर में 62 महिला किसानों के बीच 3.15 लाख का बोनस वितरित

    सिमरिया धाम में दूसरी परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.