
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मातृ शक्ति संगठन, बेगूसराय की ओर से बुधवार को जस्ट कूल वाटर पार्क में सेवा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संगठन की ओर से करीब 100 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ व्रत की संपूर्ण सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को छठ महापर्व मनाने में सहयोग करना था, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी महिला इस पर्व से वंचित न रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. दीप प्रज्ज्वलन बेगूसराय की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मीरा सिंह, ब्यूटी सिंह, सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपीपर, खोदावंदपुर की चेयरपर्सन मंजु सनगही, किरण जायसवाल, पूनम मुखिया, ममता सिंह, मोनी सिंह एवं पिंकी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी उपस्थित रहीं. उन्होंने मातृ शक्ति संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री का वितरण समाज सेवा और महिला सम्मान की दिशा में सराहनीय प्रयास है. ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती है. इस दौरान करीब 100 जरूरतमंद महिलाओं को छठ पूजा में उपयोग होने वाली संपूर्ण सामग्री से युक्त टोकरी प्रदान की गयी. सामग्री पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी और संतोष दिखाई दिया. समारोह में डॉ. मीरा सिंह, मंजू सनगही, किरण जायसवाल, ब्यूटी सिंह, पूनम मुखिया, बेबी, ममता, तबस्सुम, उषा, पिंकी पोद्दार, ज्योति सहित संगठन की अनेक पदाधिकारी एवं सदस्याएं मौजूद है

