Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त द्वारा घाटशिला में नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, स्कील सेंटर एवं आईटीआई का किया गया निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त द्वारा घाटशिला में नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, स्कील सेंटर एवं आईटीआई का किया गया निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त द्वारा घाटशिला में नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, स्कील सेंटर एवं आईटीआई का किया गया निरीक्षण
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में आज घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, स्कील सेंटर एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र (आई.टी.आई), घाटशिला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में काउंसलर रूम, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद पदाधिकारियों से निबंधित युवाओं की जानकारी ली ।

     

    उन्होने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला तथा आसपास के जिलों में सैकड़ों की संख्या में निजी कंपनियां संचालित हो रही हैं, पदाधिकारी अपने स्तर से पहल करते हुए प्रशिक्षित युवाओं के नियोजन की दिशा में सार्थक प्रयास करें। मौके पर उन्होने डिस्पले किए कैरियर चार्ट का भी अवलोकन किया। अंग्रेजी के अलावे हिंदी भाषा में अनुवादित करते हुए कैरियर चार्ट डिस्पले करने के निर्देश दिए। साथ ही नियोजन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय बनाते हुए सभी विद्यालयों में कैरियर चार्ट लगाना सुनिश्चित करें जिससे बच्चों को 10वीं के बाद किस संकाय में क्या संभावना भविष्य में रहेगी इसका पहले से जानकारी मिल सके ।

     

    वहीं, स्कील सेंटर के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत बिरसा योजना के तहत संचालित डाटा इंट्री ऑपरेटर व सेल्फ इंप्लॉयमेंट टेलर के प्रशिणार्थियों से संवाद स्थापित किया गया । उन्होने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि कैसे वे प्रशिक्षण के उपरांत सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार से भी जुड़ सकते हैं। उन्होने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा कई तरह की योजनायें चलाई जा रही हैं जिससे बेरोजगार युवा अपने हुनर के बल पर स्वावलंबी बन सकते हैं। प्रमुख रूप से राज्य सरकार की सी.एम.ई.जी.पी तथा पी.एम.ई.जी.पी योजना की जानकारी दी

     

     

    जिसमें सरकार द्वारा सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही आईटीआई परिसर में गर्ल्स के लिए 50 बेड और ब्वॉयज के लिए 100 बेड के हॉस्टल का निर्माण तथा ओपन जिम और खेल मैदान के निर्माण का प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया । मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सुनिल चंद्रा, नियोजन पदाधिकारी घाटशिला श्री चेतन कुमार शर्मा, नियोजन पदाधिकारी जमशेदपुर श्री अरविंद कुमार, आईटीआई के प्राचार्य व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंचतत्व में विलीन हुए आर्थिक पुनर्जागरण के महानायक मनमोहन
    Next Article बर्मामाइंस से संकटा सिंह पेट्रोल पंप तक सड़क बंद, पुलिया की मरम्मत के कारण रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.