Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने की श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    उपायुक्त ने की श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने की श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । बैठक में श्रम विभाग के अधिकारियों को जिले में बाल श्रम के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार करें और बाल श्रम के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने श्रम विभागीय योजनाओं में प्रगति की भी समीक्षा की, जिसमें भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजना, निर्माण श्रमिक सुरक्षा किट योजना, मातृत्व सहायता योजना (15,000 रुपये की सहयोग राशि), मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृत्ति योजना (5,000 से 50,000 रुपये की सहयोग राशि), अंत्येष्टि सहायता योजना (10,000 रुपये), झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना/ सहायता योजना (2 लाख से 4 लाख रुपये सहायता राशि), चिकित्सा सहायता योजना, विवाह सहायता योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को इन योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने इस बात पर भी जोर दिया कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हित में श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि उन्हें सही लाभ मिल सके। नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान, बेरोजगारों को स्थानीय कंपनियों की मांग के अनुसार प्रशिक्षण और नियोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सीआईआई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने करने की बात कही जिसमें स्थानीय कंपनियों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी ताकि बेरोजगारों को कंपनियों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिलवाकर उन्हें नियोजित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, नियमित अंतराल पर रोजगार मेला का आयोजन कर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का भी निर्देश दिया गया। इस बैठक के माध्यम से जिले में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की योजनाओं को गति देने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए

    उपायुक्त ने की श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिन्दू नववर्ष यात्रा 29 मार्च एवं रामनवमी शोभा यात्रा 7 अप्रैल को निकलेगा,प्रशासन अति संवेदनशील क्षेत्रों पर रखे कड़ी नजर:अरूण सिंह
    Next Article एक क्लिक में जाने कोल्हान की सुर्खियां 

    Related Posts

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    October 4, 2026

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    October 4, 2026

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    ब्रह्मर्षि महिला इकाई ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया नाश्ता, जाना हालचाल

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान जमशेदपुर की शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 21% स्कूलों में कंप्यूटर नहीं, 60% के पास जमीन तक नहीं

    मानगो की जलापूर्ति योजना: राजनीति बहुत हुई, अब जवाबदेही तय हो!

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आंगनबाड़ी सेविका और सहिया को किया सम्मानित

    गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत झारखंड में एक करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य

    झारखंड की युवा संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, पंडित चंद्रकांत आप्टे संगीत प्रतियोगिता 2026 का आ

    रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.