Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों ,उपक्रमों में मतदाता जागरूकता हेतु गठित वोटर अवेयरनेस फोरम के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त नें की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों ,उपक्रमों में मतदाता जागरूकता हेतु गठित वोटर अवेयरनेस फोरम के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त नें की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों ,उपक्रमों में मतदाता जागरूकता हेतु गठित वोटर अवेयरनेस फोरम के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त नें की बैठक

    लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 B के अंतर्गत मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश संबंधी प्रावधान की दी गई जानकारी

     

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने ऑटोक्लस्टर सभागार गम्हरिया में आज आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो क्लस्टर के सभागार में जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों , उपक्रमों में मतदाता जागरूकता हेतु गठित वोटर अवेयरनेस फोरम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 B के अंतर्गत मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश संबंधी प्रावधान की जानकारी दी गई। बैठक के माध्यम से सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को मतदाता पंजीकरण, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान दिवस की सवैतनिक अवकाश संबंधी प्रावधानों की जानकारी देते हुए अपने प्रतिष्ठानों में नियोजित कर्मियों को मतदान के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।

     

     

    बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी उद्यमियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके सभी कर्मचारी अपना मतदान जरूर करें। उन्होंने 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी कर्मचारियों/अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम लिस्ट में नहीं है, तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर ऐप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और जिनको कुछ सुधार करवाना है वे फॉर्म 8 भरने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य योजना बनाकर स्लोगन, हस्ताक्षर अभियान, ई–टॉक समेत अन्य गतिविधियाँ व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने पर विषेष ध्यान देने की बात भी कही।

     

     

    बैठक में अपर नगर आयुक्त श्री आलोक कुमार दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया, अंचलधिकारी गम्हरिया, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूटान में पीएम मोदी को मिला ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पुरस्कार पाने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष
    Next Article केरला समाजम मॉडल स्कूल मे छात्रों कों फेल किये जाने के मामले कों लेकर अभिभावकों ने धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी से किये मुलाक़ात

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.