Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने शांतिपूर्ण वातावरण में दशहरा पूजा सम्पन्न कराने हेतु सभी सम्बंधित पदाधिकारीयों के साथ की बैठक
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त ने शांतिपूर्ण वातावरण में दशहरा पूजा सम्पन्न कराने हेतु सभी सम्बंधित पदाधिकारीयों के साथ की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 6, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *उपायुक्त ने शांतिपूर्ण वातावरण में दशहरा पूजा सम्पन्न कराने हेतु सभी सम्बंधित पदाधिकारीयों के साथ की बैठक*

    *जिले वासियो से उपायुक्त ने घरों में पूजा सम्पन्न करने एवं भीड़ का हिस्सा ना बनाने हेतु की अपील*

    *श्रधांलुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए एक अच्छे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न करना मुख्य उदेश्य – पुलिस अधीक्षक*
    *=======================*

    जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने शांतिपूर्ण वातावरण में दशहरा पूजा सम्पन्न कराने हेतु ऑटो क्लस्टर गम्हरिया सभागार ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी के साथ जिले में दशहरा पूजा हेतु किए जा रहें तैयारीयों का समीक्षा किया। इस दौरान उपायुक्त ने शहरी क्षेत्रो में पूजा पंडाल के आस पास साफ-सफाई, पार्किंग की समुचित व्यवस्था, पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति , पंडाल की संख्या, पंडालों में कोविड मानको के अनुपालन हेतु किए जा रहें कार्य एवं अन्य बिन्दुओ की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निदेश दिए। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदादिकारी को आवशयकतानुसार बड़े वाहनों के एंट्री पर विचार विमर्श कर निर्णय लेने , कार्यपालक पदाधिकारी विधुत विभाग को बिजली आपूर्ति की समुचित व्यवस्था रखने , JARDCL प्रोजेक्ट मैनेजर को ससमय सड़को की साफ सफाई करने, नगर निकाय क्षेत्रो में समिति सदस्यों के साथ तालमेल स्थापित कर पंडाल के आस पास साफ सफाई तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने , ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री का सोच है की दशहरा पूजा पर किसी प्रकार के ऐसे कार्यक्रम या भीड़ एकत्रित ना किया जाए जिससे कोविड संक्रमण के प्रसारित होने का खतरा बने इस हेतु राज्य सरकार द्वारा आवश्यक दिशा निदेश जारी किया गया है जिसके अक्षांश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूजा सम्पन्न किया जायेगा।

    उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपने घरों में घूम-धाम से पूजा करने की अपील की, उपायुक्त ने कहा कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भीड़ का हिंसा ना बने, पंडाल के पास 18 वर्ष से कम आयु के बच्चो को ले जाने से बचे साथ हि शारीरिक दुरी का पालन करें। इस दौरान उपायुक्त ने पूजा त्योहार के दौरान दुकान लगाने वाले दुकानदारों से भी अपील करते हुए कहा पूजा पंडाल के पास किसी भी प्रकार के मेला या दुकान लगाने पर पूरी तरह मनाही है, ऐसे में आप सभी दुकानदारों से अपील होगा की पंडाल के आस पास दुकान लगाने से बचे।

    उपायुक्त ने कहा जिला प्रशासन कोविड के मध्यजर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निदेशो के अनुपालन कर अच्छे एवं शांति पूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न कराने हेतु प्रयासरत है ऐसे ने जिले वासियो से अपील होगा की सरकार द्वारा जारी दिशा निदेशो का अनुपालन सुनिश्चित कर जिला प्रशासन का सहयोग करें। उपायुक्त ने स्पष्ट करते हुए कहा पूजा के दौरान अगर किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर नियमों का उलंघन किया जाता है या अशांति फैलाने की प्रयास की जाती है तो जिला प्रशासन ऐसे में सख्त करवाई करेगी।

    बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने प्रखंडवार किए गए विधी व्यवस्था का समीक्षा किया, उन्होंने सभी थाना प्रभारी को सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर विधी व्यवस्था सुदृढ़ करने, ट्रैफिक व्यवस्था, पड़ाल के आस पास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं अन्य कोविड मानको का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निदेश दिए, श्री प्रकाश ने कहा श्रद्धालओ के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए एक अच्छे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न करना प्रशासन का मुख्य उदेश्य है।

    बैठक में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश, अपर नगर आयुक्त श्री गिरजा शंकर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकाती चांडिल, DSP हेड कवाटर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, उप समहर्ता समान्य शाखा श्रीमती प्रियंका सिंह, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमां -पापा ….हम भी आपकी संतान हैं–किन्नरों को आवाज़ देती पुस्तक का हुआ विमोचन
    Next Article सभी उप विकास आयुक्त अविलंब मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पंचायती राज में जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय रिक्तियों को भरने का कार्य करें: मनीष रंजन

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.