Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी उप विकास आयुक्त अविलंब मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पंचायती राज में जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय रिक्तियों को भरने का कार्य करें: मनीष रंजन
    Breaking News झारखंड

    सभी उप विकास आयुक्त अविलंब मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पंचायती राज में जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय रिक्तियों को भरने का कार्य करें: मनीष रंजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *◆सभी उप विकास आयुक्त अविलंब मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पंचायती राज में जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय रिक्तियों को भरने का कार्य करें- मनीष रंजन*

    *◆सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल रूप प्रदान करना हमारी प्राथमिकता*

    *………. मनीष रंजन, सचिव ग्रामीण विकास विभाग*
    =========================
    *रांची:* ग्रामीण विकास के सचिव श्री मनीष रंजन द्वारा मनरेगा योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा सभी उप विकास आयुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की सचिव द्वारा जिलावार विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में अपेक्षाकृत कम प्रगति करने वाले जिलों के डीडीसी को सचिव ने कार्य में तेज़ी लाने का निदेश दिया।

    *आवास प्लस योजना के तहत 7 अक्टूबर से 30 नवंबर 2021 तक चलाया जाएगा विशेष अभियान*

    समीक्षा के क्रम में बताया गया कि विभाग द्वारा राज्य में 7 अक्टूबर से 30 नवंबर 2021 तक प्रधान मंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत आवास प्लस योजना में विशेष अभियान चलाया जाएगा I इस अभियान के दौरान अपूर्ण आवासों को शत प्रतिशत पूर्ण किया जाएगा । आवास प्लस के अंतर्गत शतप्रतिशत आवासों की स्वीकृति एवं प्रथम किस्त शतप्रतिशत निर्गत करने का भी लक्ष्य रखा गया हैं I

    *कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य*

    श्री मनीष रंजन द्वारा विभिन्न योजनाओं के सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सरकार द्वारा किये जा रहे सभी कार्यों का धरातल पर उचित अनुश्रवण/पर्यवेक्षण आवश्यक है। उन्होंने सभी उप विकास आयुक्तों को सभी एक्टिव साईट व मनरेगा के तहत किये जा रहे कार्यों का निरन्तर अनुश्रवण करने हेतु निदेशित किया। उन्होंने कहा कि आमजनों के हित के लिए संचालित इन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से प्रयासरत रहने हेतु निर्देश दिए गए।

    *अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करें- श्रीमती राजेश्वरी बी*

    बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए मनरेगा आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी ने योजना के अंतर्गत लाभुकों के चयन/स्वीकृति की विस्तार से जानकारी ली।मनरेगा आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत प्लांट ट्रांसप्लांटिंग संबंधित प्रक्रिया 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का भी निर्देश दिया। वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना जो भौतिक रूप से पूर्ण है इसे भी एमआईएस में पूर्ण कराने का निर्देश दिया साथ ही अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। फूलो झानो योजना से लाभुकों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया l सचिव ने सभी उप विकास आयुक्तों को अविलंब मनरेगा , प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पंचायती राज में जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय रिक्तियों में जिला स्तर पर रिक्त पड़े पदों पर चयन करने का निर्देश दिया l

    *वीडियो कांफ्रेंसिंग में ये थे शामिल*

    मनरेगा योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक में मनरेगा आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी, अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग श्री राम कुमार सिन्हा एवं राज्य के सभी उप विकास आयुक्त शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने शांतिपूर्ण वातावरण में दशहरा पूजा सम्पन्न कराने हेतु सभी सम्बंधित पदाधिकारीयों के साथ की बैठक
    Next Article शहरी क्षेत्र में 25 व ग्रामीण क्षेत्र में 42 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.