Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मां -पापा ….हम भी आपकी संतान हैं–किन्नरों को आवाज़ देती पुस्तक का हुआ विमोचन
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा साहित्य

    मां -पापा ….हम भी आपकी संतान हैं–किन्नरों को आवाज़ देती पुस्तक का हुआ विमोचन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    —मां -पापा ….हम भी आपकी संतान हैं–किन्नरों को आवाज़ देती पुस्तक का हुआ विमोचन, चंद्रा शरण हैं लेखिका समाज बदले नजरिया–रंजना मिश्रा

    —किन्नरों को भी मिले स्कौलरशिप–डा शुक्ला मोहंती

    –

    —जमशेदपुर

    -माता पिता हम भी आपकी ही संतान हैं,ये आवाज़ है किन्नरों की जिन्हें समाज शादी ब्याह, बच्चे के जन्म पर घर तो बुलाता है लेकिन उनके जन्म पर खुशी नहीं मनाता बल्कि उसका परित्याग कर देता है।किन्नरों के इस दुख, संघर्ष और उनकी जीवन यात्रा की आवाज़ बनी है एक पुस्तक–“मां-पापा हम भी आपकी संतान हैं”। टाटा स्टील से सेवानिवृत्त अधिकारी चंद्रा शरण लिखित इस पुस्तक का आज सोनारी कम्युनिटी सेंटर में विमोचन हुआ।बतौर मुख्य अतिथि स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट की एडिशनरल डायरेक्टर रंजना मिश्रा, कोल्हान विवि की पूर्व कुलपति डा शुक्ला मोहंती बतौर अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुईं।टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज के हेड जीरेन टोप्पो कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और अपर्णा झा ने अतिथि के तौर पर शिरकत किया । करीम सिटी के मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष डा नेहा तिवारी ने पुस्तक की समीक्षा को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के दौरान संजना किन्नर, बेबो किन्नर समेत बड़ी संख्या में किन्नर बहनें शामिल हुईं।

    पुस्तक की लेखिका चंद्रा शरण ने इस पुस्तक के माध्यम से लोगों को जगाने की कोशिश है।मीडिया से बातचीत करते हुए चंद्रा शरण ने कहा कि अगर माता पिता किन्नर संतान का परित्याग न करें तो समाज भी उनको सहज स्वीकार कर लेगा।जब वे मजबूत बनेंगी तो अपनी समस्याओं और अधिकारों की तरफ सरकार का ध्यान भी पुरजोर तरीके से उठा पाएंगी।ये आसान नहीं लेकिन नामुमकिन भी नहीं।
    कार्यक्रम के अतिथियों ने एक स्वर में इस बात की वकालत की कि ट्रा़सजेंडर को वे सारी सुविधाएं मिले जो एक आम इंसान को हासिल है।लेकिन सबसे जरूरी है सम्मान और हर क्षेत्र में जाने का अधिकार।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डा शुक्ला मोहंती ने मांग की कि आम छात्रों की तरह किन्नरों को भी स्कौलरशिप मिले।वहीं पुस्तक की समीक्षा करते हुए डा नेहा तिवारी ने इस पुस्तक को मील का पत्थर बताया जो आगे चलकर समाज की मनोवृत्ति को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    मुख्य अतिथि रंजना मिश्रा ने कहा कि इस पुस्तक को पढ़कर उनलोगों में भी जिम्मेदारी का भाव आएगा जिन्होंने किन्नर संतान का परित्याग कर दिया।ये पुस्तक समाज बदलने का कार्य करेगी।इच्छा शक्ति हो तो बदलाव आते हैं।पहले आधार में तीसरे जेंडर का जिक्र नहीं था लेकिन अब किन्नरों के आधार कार्ड बड़े पैमाने पर बनाए जा रहे हैं।पीएम आवास की सुविधा के लिए और प्रयास की जरूरत है।

    संजना किन्नर ने पुस्तक के बारे में बताया कि ये सिर्फ किन्नरों के जीवन संघर्ष की गाथा नहीं बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि वह अपना नजरिया बदले।माता पिता स्वीकार ले तो फिर राह आसा न हो जाती है।

    कार्यक्रम का संचालन करीना किन्नर ने किया।बेबो किन्नर के ग्रुप ने बधाई नृत्य से अद्भुत समां बंधा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रियंका गांधी  के समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लखीमपुर खीरी रवाना कहा लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं बीजेपी, हम न डरेंगे न झुकेंगे
    Next Article उपायुक्त ने शांतिपूर्ण वातावरण में दशहरा पूजा सम्पन्न कराने हेतु सभी सम्बंधित पदाधिकारीयों के साथ की बैठक

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.