उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने करमाटांड में बन रहे elder’s club का किया निरीक्षण
आज दिनांक 13.12.2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने करमाटांड प्रखंड अंतर्गत Elder’s Club के निर्माण हेतु जीर्णोद्धार किए जा रहे पुराने भवन का निरीक्षण किया।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अजफर हसनैन मौजूद रहे। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को elder’s क्लब के शीघ्र चालू होने की दिशा में कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि elder’s क्लब के बन जाने से प्रखंड क्षेत्र के 60 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग को वरीष्ठ नागरिक इसका लाभ उठा सकेंगे।
बुज़ुर्गों में बढ़ती आयु के साथ एकाकीपन, अवसाद को समाप्त कर उन्हें सक्रिय बनाने की दिशा में पहल की जाएगी। इस क्लब में मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध होंगे। टीवी सेट, इनडोर एवं आउटडोर खेले जाने खेलों से संबंधित खेल सामग्री सहित विभिन्न भाषाओं में पुस्तकें उपलब्ध होंगी।
इसमें मुख्यालय आने वाले बुजुर्ग आराम करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत कर सकेंगे। साथ हीं बेहतर संचालन के लिए सक्रिय वरिष्ठ नागरिकों को लेकर एक कमेटी का गठन करने को लेकर भी उचित दिशा निर्देश दिया।

