दिव्य कांशी भव्य कांशी कार्यक्रम के निमित्त जामताड़ा ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन का लाइव प्रसारण जामताड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीत राणा के अध्यक्षता में जामताड़ा ग्रामीण के सोनबाद गांव में हरि मंदिर परिसर पर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ देखा गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह उपस्थित थे मंडल भाजपा द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने बताया कि भारत का सभ्यता और संस्कृति का केंद्र काशी, अयोध्या और मथुरा है अयोध्या में राम मंदिर का दिव्य और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है काशी कोरिडोर दिव्य और भव्य स्वरूप में आज लोकार्पण किया जा रहा है मथुरा वृंदावन का भी विकास बहुत जल्द देखने को मिलेगा ,भारत का सभ्यता और संस्कृति का पुनर्जागरण हो रहा है सनातन संस्कृति को मानने वाले लोगों के लिए स्वर्णिम काल है सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास से यह संभव हो पाया है इसलिए हम सभी भारतीयों का कर्तव्य है मोदी जी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर और भाजपा के साथ जुड़कर राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए ,मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव,मुखिया निर्मल सोरेन,अमित दां,सीताराम दे ,मनोज दे, राजू पंडित,सुबीर महतो,जय लाल महोली,मिथुन सिंह, कृष्णा मंडल,सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग, मातृशक्ति, एवं श्रद्धालु उपस्थित थेl

