Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज करमाटांड प्रखंड के बागबेर पंचायत में आयोजित शिविर का शुभारंभ उपायुक्त के द्वारा किया गया
    Breaking News झारखंड

    आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज करमाटांड प्रखंड के बागबेर पंचायत में आयोजित शिविर का शुभारंभ उपायुक्त के द्वारा किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *∆ #आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज करमाटांड प्रखंड के बागबेर पंचायत में आयोजित शिविर का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के द्वारा किया गया।*

    आज दिनांक 13 दिसंबर 2021 को करमाटांड प्रखंड के बागबेर पंचायत में *आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार* कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.), प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अजफर हसनैन सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम में उपायुक्त ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए एवं आमलोगों की समस्याओं को ऑन द स्पॉट समाधान करने हेतु *#आपकी अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार* कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आप लोग लाभ उठाएं। आप लोगों को हो रही समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखिए ताकि मामलों का निराकरण किया जा सके। इस कार्यक्रम से कल्याणकारी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ स्थानीय लोगों को दिया जाएगा। उपायुक्त द्वारा सीधे ग्रामीणों से संवाद भी किया गया साथ ही कई समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। उपायुक्त ने लोगों से कहा कि जब गांव समाज सशक्त बनेगा, जब लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे।

    उपायुक्त द्वारा उक्त कार्यक्रम में लगाए गए सभी स्टॉल का बारी बारी से निरीक्षण किया गया साथ ही निरीक्षण के दौरान आम लोगों के समस्या से मुखातिब होते रहे साथ ही संबंधित पदाधिकारी को समस्याओं के निदान हेतु निर्देशित उपायुक्त द्वारा किया गया।

    साथ ही कहा की अपनी समस्याओं एवं मांग को लेकर शिविर में लगे स्टाल में जाकर संबंधित विभाग को आवेदन एवं जरूरी कागजात जमा करें ताकि आपके द्वारा मांग को पूर्ति करने में सहूलियत हो सके। बताया कि कार्यक्रम में जरूरतमंदों को लाभ मिल सके इसके लिए *आपकी सरकार आपके द्वार पहुंची है*। इसका लाभ उठाने का कार्य करें ।

    इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न स्टॉल में अपना आवेदन दिया।

    संबंधित प्रखंड के पंचायत में शिविर के माध्यम से नया किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, ई-श्रम पोर्टल नया पंजीकरण, लगान रसीद निर्गत, नरेगा नया जॉब कार्ड, नरेगा नये कार्य आवंटन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा अन्तर्गत नई योजनाओं की स्वीकृति, नया राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, म्यूटेशन, पेंशन शिकायतें, जाति व आय प्रमाण पत्र, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, 15 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत जनोपयोगी योजनाओं की स्वीकृति आदि से संबंधित आवेदन लिए गए।

    जिसमे पदाधिकारियों के द्वारा कई आवेदनों पर ऑन द स्पॉट यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समाधान किया गया *जिससे आमजनों में खुशी देखी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसहाय लोगों के सेवा में अर्पण का कार्य अनुकरणीय:काले
    Next Article उपायुक्त ने करमाटांड में बन रहे elder’s club का किया निरीक्षण

    Related Posts

    जामताड़ा में जेएसएलपीएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, महिला सशक्तिकरण पर जोर

    April 28, 2026

    जामताड़ा में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

    April 28, 2026

    आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता और अनुशासन पर जोर

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा में जेएसएलपीएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, महिला सशक्तिकरण पर जोर

    जामताड़ा में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

    आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता और अनुशासन पर जोर

    बालू माफिया पर कार्रवाई तेज, 12 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त

    मेगा ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारी, अधिक सहभागिता पर जोर

    किसानों और बाजार के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, आम की आपूर्ति पर विशेष चर्चा

    शिक्षा विभाग की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और सुधार पर जोर

    विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा, पारदर्शिता और दक्षता पर जोर

    मनरेगा और आवास योजनाओं की समीक्षा, बेहतर प्रदर्शन के निर्देश

    फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.