Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट जारी, शुभम कुमार ने किया टॉप, टीना डाबी की बहन ने 15वां रैंक हासिल किया
    Breaking News Headlines

    सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट जारी, शुभम कुमार ने किया टॉप, टीना डाबी की बहन ने 15वां रैंक हासिल किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2021Updated:September 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शुभम कुमार ने टॉप किया है.यूपीएससी के मुताबिक, सिविल सर्विसेज परीक्षा में जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है. सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में 761 उम्मीदवार पास हुए हैं जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं. बता दें कि आईएएस अधिकारी और 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी की बहन रिया डाबी भी यूपीएससी की परीक्षा में पास हुई हैं. रिया डाबी ने 15वां रैंक हासिल किया है.
    टाटा स्टील के रिटायर अधिकारी प्रभात शर्मा के दूसरे बेटे ने दूसरे प्रयास में 43वां रैंक हासिल कर सपने को किया साकार टाटा स्टील से रिटायर हुए प्रभात शर्मा के दूसरे पुत्र कनिष्क ने यूपीएससी परीक्षा में 43वां रैंक पाया है। फिलहाल 2020 में दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर के लिए चयनित होने के बाद कनिष्क ट्रेनिंग पीरियड में हैं। कनिष्क के बड़े भाई कर्ण सत्यार्थी ने भी यूपीएससी परीक्षा में 9वां रैंक हासिल किया था और उन्हें झारखंड कैडर मिला था। वर्तमान में कर्ण निदेशक (भूमि सुधार) के पद पर कार्यरत हैं। कनिष्क को भी झारखंड कैडर मिलने की उम्मीद है। यूपीएससी में सफलता हासिल करने के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कनिष्क ने कहा- आईएएस बनना किस्मत पर भी निर्भर करता है। लेकिन कम पढ़ना, अच्छी किताबें और डिसिप्लीन में पढ़ाई करना काफी महत्व रखता है। जॉब में रहते हुए तैयारी करना उनकी नजर में ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इंटरव्यू में इसका पॉजिटिव इफेक्ट होता है। परिवार और व्यक्तिगत रूप से आर्थिक तंगहाली की भी स्थिति नहीं रहती है। जॉब छोड़ कर तैयारी करने पर बहुत अधिक प्रेशर (दबाव) पड़ता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleव्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से पीएम मोदी ने की मुलाकात
    Next Article डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 74 फीसदी बढ़ कर 5.90 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

    Related Posts

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.