Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से पीएम मोदी ने की मुलाकात
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से पीएम मोदी ने की मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक के तहत शुक्रवार को व्हाइट हाउस में जो बाइडेन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने कोविड-19 एवं जलवायु परिवर्तन, व्यापार और हिंद-प्रशांत समेत प्राथमिकता वाले कई मुद्दों पर चर्चा की. बाद में बैठक के बारे में बताते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की. राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की उनसे ये पहली मुलाकात थी.साथ ही बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोविड की दूसरी लहर के दौरान भारत सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की सराहना की. उन्होंने भारत सरकार की तरफ से वैक्सीन का निर्यात फिर से शुरू करने के फैसले का स्वागत किया. इसके अलावा भारत-अमेरिका डिफेंस संबंधों पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों की तरफ से डिफेंस में नए हाई टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की इच्छा जताई गई.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से कहा, ‘व्यापार के क्षेत्र में बहुत कुछ करना है. आने वाले दशक में भारत-अमेरिका संबंधों में व्यापार एक महत्वपूर्ण कारक होगा.’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडन के साथ वार्ता के बारे में कहा कि आज का द्विपक्षीय सम्मेलन महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस सदी की तीसरी दशक के प्रांरभ में बैठक कर रहे हैं.

    व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हुई इस बैठक में पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘प्रौद्योगिकी चीजों को आगे ले जाने वाली ताकत है, हमें व्यापक वैश्विक भलाई के वास्ते प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के लिए अपनी प्रतिभाओं का इस्तेमाल करना होगा.’जनवरी में अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है जब बाइडन और मोदी की मुलाकात हुई है. दोनों नेताओं की पहले भी मुलाकात हुई है, लेकिन उस समय बाइडन देश के उप-राष्ट्रपति थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर-लद्दाख भारत का अभिवाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे, UN में भारत का जवाब
    Next Article सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट जारी, शुभम कुमार ने किया टॉप, टीना डाबी की बहन ने 15वां रैंक हासिल किया

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.