Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 74 फीसदी बढ़ कर 5.90 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा
    Breaking News Business Headlines

    डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 74 फीसदी बढ़ कर 5.90 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोविड की वजह से रेवेन्यू के मोर्चे पर संकट का सामना कर रही सरकार को बड़ी राहत हासिल हुई है. चालू वित्त वर्ष (2020-21) में केंद्र सरकार के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 74 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. एडवांस टैक्स और टीडीएस पेमेंट की वजह से सरकार का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन अब तक बढ़ कर 5.90 लाख करोड़ रुपये हो गया है. डायरेक्ट टैक्स में पर्सनल इनकम टैक्स और और कॉरपोरेट टैक्स की वसूली शामिल है.

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी CBDT के आंकड़ों के मुताबिक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन अब तक करीब 75 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है. शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अब तक 74.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बढ़कर 5,70,568 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

    आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 22 सितंबर तक डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के रुप में 5,70,568 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. जबकि पिछले वित्त वर्ष यानी 2020-21 की इसी अवधि में 3,27,174 करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन हुआ था. वित्त वर्ष 2021-22 में 22 सितंबर तक नेट कलेक्शन ने वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. वित्त वर्ष 2019-20 नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 4,48,976 करोड़ रुपये हुआ था

    वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के तहत हासिल 5,70,568 करोड़ रुपये में कॉरपोरेट टैक्स की 3,02,975 करोड़ रुपये और पर्सनल इनकम टैक्स, सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स की 2,67,593 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है. वित्त वर्ष 2021-22 में ग्रॉस कलेक्शन में वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 16.75 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2021-22 को शुरुआती चुनौतीपूर्ण महीनों के बाद दूसरी तिमाही में एडवांस टैक्स कलेक्शन 1,72,071 करोड़ रुपये रहा. यह वित्त वर्ष 2020-21 में कलेक्ट हुए 1,13,571 करोड़ की तुलना में 51.50 फीसदी अधिक है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट जारी, शुभम कुमार ने किया टॉप, टीना डाबी की बहन ने 15वां रैंक हासिल किया
    Next Article रोनाल्डो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर बने, 922 करोड़ आमदनी

    Related Posts

    संसदीय गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान

    August 6, 2026

    विक्रोली में खूनी मंजर: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    August 6, 2026

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: चुनावी अफवाहों का सच और लोकतांत्रिक विश्वास

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संसदीय गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान

    मैसाचुसेट्स ने घोषित किया इंडिया डे: भारतीय प्रतिभा और परिश्रम का वैश्विक सम्मान

    विक्रोली में खूनी मंजर: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: चुनावी अफवाहों का सच और लोकतांत्रिक विश्वास

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.