Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मॉडल किरायेदारी अधिनियम के मसौदे को दी मंजूरी, जल्द किया जाएगा लागू
    Breaking News Headlines

    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मॉडल किरायेदारी अधिनियम के मसौदे को दी मंजूरी, जल्द किया जाएगा लागू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अंगीकार के लिये मॉडल किरायेदारी अधिनियम के मसौदे को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी जिसके तहत जिलों में पृथक किराया प्राधिकार, अदालत और न्यायाधिकरण का गठन किया जायेगा ताकि मालिकों और किरायेदारों के हितों की रक्षा की जा सके. मॉडल किरायेदारी अधिनियम का मसौदा अब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा जायेगा. इसे नया कानून बनाकर या वर्तमान किरायेदार कानून में उपयुक्त संशोधन करके लागू किया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में उक्त आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
    इसके तहत आवासीय परिसरों के लिये किरायेदारों को अधिकतम दो महीने के किराये के रूप में सुरक्षा जमा राशि अदा करनी होगी जबकि वाणिज्यिक सम्पत्ति के मामले में छह महीने का किराया जमा करना होगा.

    कानून में सभी नये किराये के संबंध में लिखित समझौता करने की बात कही गई है जिसे संबंधित जिला किराया प्राधिकार में पेश करना होगा. केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस कदम से देश भर में आवासीय किराया संबंधी कानूनी ढांचे को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी. सरकार का कहना है कि मॉडल किरायेदारी अधिनियम अग्रगामी प्रभाव से लागू होगा और वर्तमान किरायेदार व्यवस्था को प्रभावित नहीं करेगा. किराया और अवधि का निर्धारण मालिक एवं किरायेदार की आपसी सहमति से होगा. सरकारी बयान के अनुसार, इससे देशभर में किराये पर मकान देने के संबंध में कानूनी ढांचे को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी, जिससे आगे इस क्षेत्र के विकास का रास्ता खुलेगा.
    इसमें कहा गया है कि मॉडल किरायेदारी अधिनियम का मकसद देश में एक विविधतापूर्ण, टिकाऊ और समावेशी किराये के लिये आवासीय बाजार सृजित करना है. इससे हर आय वर्ग के लोगों के लिये पर्याप्त संख्या में किराये के लिये आवासीय इकाईयों का भंडार बनाने में मदद मिलेगी और बेघर होने की समस्या का हल निकलेगा.

    इससे खाली पड़े घरों को किराये पर उपलब्ध कराया जा सकेगा. सरकार को उम्मीद है कि इसके जरिये किरायेदारी बाजार को व्यापार के रूप में विकसित करने में निजी भागीदारी बढ़ेगी, ताकि रिहायशी मकानों की भारी कमी को पूरा किया जा सके. मॉडल किरायेदारी अधिनियम से आवासीय किराया व्यवस्था को संस्थागत रूप देने में मदद मिलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिलेश यादव का मोदी-योगी सरकार पर तंज, कहा- भाजपा का डबल इंजन यार्ड पर ही खड़ा है, चार सालों में नहीं हुआ टस से मस
    Next Article PNB SCAM : डोमिनिका कोर्ट में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर सुनवाई पूरी, आज आ सकता है फैसला

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.