Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिलेश यादव का मोदी-योगी सरकार पर तंज, कहा- भाजपा का डबल इंजन यार्ड पर ही खड़ा है, चार सालों में नहीं हुआ टस से मस
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    अखिलेश यादव का मोदी-योगी सरकार पर तंज, कहा- भाजपा का डबल इंजन यार्ड पर ही खड़ा है, चार सालों में नहीं हुआ टस से मस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का डबल इंजन आठ वर्षो से यार्ड में ही खड़ा है. राज्य सरकार के चार वर्ष और इसी अवधि में केंद्र के चार वर्षो में डबल इंजन टस से मस नहीं हुआ. विकास योजनाएं प्लेटफार्म पर इंतजार में हैं. कोई पूछने वाला नहीं. भाजपा सरकार अधिकारियों की शंटिग करती रहती है. सपा नेता ने बुधवार को कहा कि जब कुछ करना नहीं तो भाजपा को अधिकारी-अधिकारी खेलना ही भाता है. एक अधिकारी दिल्ली से लखनऊ भेजे गए उन्हे काम नहीं करने दिया गया. पश्चिम बंगाल में काम कर रहे अधिकारी को काम करने नहीं दिया जा रहा है.
    उन्होने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनी हुई सरकार के साथ चुनाव में करारी हार का बदला भाजपा निचले स्तर पर आकर ले रही है यह संघीय ढांचे की मूल भावना की अवहेलना और लोकतंत्र के विरूद्ध भाजपा की साजिश की रणनीति है. निहित स्वार्थवश भारी बहुमत में आई ममता सरकार को परेशान किया जा रहा है. एक छोटे मुद्दे को बेवजह प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर भाजपा ने अपनी किरकिरी कराई है.

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो भाजपा को कुछ करना नहीं है. यहां तो सत्ता का लालच भाजपा के सिर चढ़कर बोलने लगा है. बचे हुए समय में यहां भाजपा सरकार अधिकारियों की सेटिंग में ही समय खपा रही है. कोरोना महामारी में चारों और हाहाकार के बीच प्रधानमंत्री वाराणसी मॉडल और मुख्यमंतगी के गोरखपुर माडल की चर्चा में ही लगे रहे. उन्होंने कोरोना को भी प्रदेश में मॉडलिंग मंच बना दिया है.
    उन्होने कहा कि भाजपा बदले की भावना से प्रेरित होकर राज्यों के साथ जो व्यवहार कर रही है, उसमें राज्यपालों की भूमिका विचारणीय है. कायदे से उत्तर प्रदेश हो या पश्चिम बंगाल राज्यपालों की भूमिका संविधान की परिधि में ही होनी चाहिए, पर ऐसा भाजपा राज में नहीं होता है. दोनो की कसौटियां भिन्न है. पश्चिम बंगाल में राज्यपाल महोदय अनावश्यक हस्तक्षेप करते रहते हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में राज्यपाल की सिर्फ सलाहकार की भूमिका है. यह अलग बात है कि चाहे कानून व्यवस्था की बदहाली हो या स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा अथवा कोरोना-फंगस से निपटने में परले दर्जे की लापरवाही यहां राज्यपाल या तो स्वत: अनभिज्ञ रहती हैं या फिर राज्य सरकार उनकी सलाहों को अहमियत नहीं देती है. जनता भाजपा की इन चालबाजियों से तंग आ गई है. राज्य की जनता 2022 के इंतजार में है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही यूपी का चुनाव लड़ेगी बीजेपी, संगठन में हो सकते हैं बदलाव
    Next Article केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मॉडल किरायेदारी अधिनियम के मसौदे को दी मंजूरी, जल्द किया जाएगा लागू

    Related Posts

    कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    August 13, 2026

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    August 13, 2026

    छात्र आंदोलन और घेराव की आशंका को देखते हुए रांची में सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है.

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    छात्र आंदोलन और घेराव की आशंका को देखते हुए रांची में सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है.

    अंततः सब्र टूट ही गया… नगर निगम के खिलाफ पार्षद नीतू शर्मा का मोर्चा

    रेम्बा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, पत्थर लदे हाइवा में पीछे से टकराया खाली हाइवा

    बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

    एमपी : प्रदेश में 24 घंटे मॉल-दुकानें खुलने का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी श्रम शक्ति संहिता को मंजूरी

    यूएन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा, 11 बेगुनाह लोगों की हुई थी मौत

    जुलाई में बढ़ी खुदरा महंगाई, 4.45% पर पहुंची दर, प्याज-लहसुन-अदरक ने बढ़ाई चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.