Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी
    Breaking News Headlines

    उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. मौसम विभाग ने उत्तर भारत में तापमान में गिरावट होने के साथ ही 15-16 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसे देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, भारतीय तट रक्षक और नौसेना की सभी यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. लेकिन 15 और 16 नवंबर को पोर्ट ब्लेयर, कैंपबेल बे, कामोर्टा और डिगलीपुर सहित द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है.

     

    आपदा प्रबंधन निदेशालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण अंडमान सागर में हवा की गति 45 किमी प्रति घंटे से अधिक होने की संभावना है. मछुआरों को आने वाले कुछ दिनों में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. साथ ही पर्यटकों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है. लोगों को कॉर्बिन कोव, स्वराज, एलिफेंटा, कॉलिनपुर समुद्र तट, शहीद द्वीप और वंडूर आदि में एडवेंचर स्पोट्र्स के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

     

    इसके साथ ही खराब मौसम के कारण कोलकाता, दिल्ली, विशाखापट्टनम और चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान सेवाओं पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. मौसम कार्यालय ने यह भी भविष्यवाणी की है कि उत्तर भारतीय राज्यों में तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

     

    वहीं आज 14 नवंबर को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा अथवा बर्फबारी के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश अथवा बर्फबारी होने की संभावना है. 14 नवंबर, 2022 को हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना है. अगले 48 घंटों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु के मंत्री ने की केंद्र सरकार के कार्यालयों में तमिल को आधिकारिक भाषा बनाने की मांग
    Next Article MLAs खरीद-फरोख्त मामले में तेलंगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 राज्यों में छापा मारा, धर्मगुरु समेत 3 गिरफ्तार

    Related Posts

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    September 26, 2026

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    September 25, 2026

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.