Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MLAs खरीद-फरोख्त मामले में तेलंगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 राज्यों में छापा मारा, धर्मगुरु समेत 3 गिरफ्तार
    Breaking News Headlines राजनीति

    MLAs खरीद-फरोख्त मामले में तेलंगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 राज्यों में छापा मारा, धर्मगुरु समेत 3 गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हैदराबाद. तेलंगाना के चार विधायकों को सौ करोड़ में खरीदने की कोशिश के मामले में राज्य की पुलिस ने 4 राज्यों की 7 जगहों पर छापेमारी की है. मामले की जांच के लिए गठित किए गए विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हरियाणा, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में छापा मारा.

     

    हरियाणा के धर्मगुरु और हैदराबाद के व्यापारी अरेस्ट

    एसआईटी ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें हरियाणा के फरीदाबाद के धर्मगुरु रामचंद्र भारती, हैदराबाद के व्यवसायी नंद कुमार और तिरुपति के सिम्हाजी स्वामी शामिल हैं. इनके अलावा केरल के कोच्चि में डॉ. जग्गू के मकान की तलाशी ली गई. धर्मगुरु रामचंद्र भारती के फरीदाबाद के अलावा कर्नाटक के पुत्तूर स्थित घर में भी तलाशी ली गई. इसके अलावा तिरुपति में सिम्याजी स्वामी के घर की भी तलाशी हुई. एसआईटी ने हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में व्यवसायी नंद कुमार के घरों और रेस्तरां पर भी छापा मारा.

     

    संदिग्धों को जग्गू ने कोऑर्डिनेट किया

    एसआईटी के एक अफसर ने बताया- डॉ. जग्गू ही रामचंद्र भारती और एक अन्य संदिग्ध तुषार के बीच कोऑर्डिनेट करता था. इसे और तुषार को अभी अरेस्ट नहीं किया जा सकता है. तुषार ने विधायक रोहित रेड्डी से फोन पर बात की थी. जग्गू को तुषार का करीबी माना जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि एक विधायक के रिश्तेदार श्रीनिवास ने सिम्याजी स्वामी के लिए तिरुपति से हैदराबाद के लिए फ्लाइट टिकट बुक की था.

     

    दिल्ली के दलाल हमारे एमएलए खरीदने की कोशिश कर रहे

    पिछले महीने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था- दिल्ली के दलाल हमारे विधायकों को रिश्वत देकर खरीदने का काम कर रहे हैं. तेलंगाना के एक फार्महाउस में हमारे 4 विधायकों को 100 करोड़ रुपए की पेशकश की गई, लेकिन केसीआर के विधायक बिकने वाले नहीं. उन्होंने ऑपरेशन लोटस के बारे में पुलिस को सूचना दी थी. हमारी सरकार को गिराने के लिए भाजपा हमारे 20-30 विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी
    Next Article एमपी में शिवराज मंत्रीमंडल में जल्द होगा फेरबदल, 10 नए चेहरे होगें शामिल

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.