Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमिलनाडु के मंत्री ने की केंद्र सरकार के कार्यालयों में तमिल को आधिकारिक भाषा बनाने की मांग
    Breaking News Headlines राजनीति

    तमिलनाडु के मंत्री ने की केंद्र सरकार के कार्यालयों में तमिल को आधिकारिक भाषा बनाने की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई. तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से केंद्र सरकार के कार्यालयों में तमिल को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए कदम उठाने और संस्कृत की तरह इसके विकास के लिए धन आवंटित करने की मांग की है. इससे पहले अमित शाह ने शनिवार को तमिलनाडु सरकार से तमिल में तकनीकी शिक्षा देने का अनुरोध किया था, जिसकी पृष्ठभूमि में यह मांग की गई है.

     

    मंत्री पोनमुडी ने यहां एक बयान में कहा कि मैं उनसे आग्रह करता हूं कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय विद्यालयों में तमिल को अनिवार्य भाषा बनाया जाए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में तमिल प्रोफेसरों के पदों को भी भरा जाए. जो कई साल से खाली पड़े हैं.

     

    तमिल में तकनीकी शिक्षा देने के शाह के अनुरोध पर पोनमुडी ने कहा कि इस तरह की पहल द्रविड़ मुनेत्र कषगम ने 12 साल पहले ही राज्य में लागू कर दी थी. मंत्री ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने द्रमुक शासन के दौरान 2010 में इसे पहले ही लागू कर दिया था. तमिलनाडु अन्ना विश्वविद्यालय में तमिल में सिविल और मेकैनिकल पाठ्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया. उन्होंने कहा कि तमिल में इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए प्रयास जारी हैं.

     

    मेडिकल की पढ़ाई के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार अब तमिल में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने में लगी हुई है और इस संबंध में तीन प्रोफेसरों की एक समिति बनाई गई है. पोनमुडी ने कहा कि मैं केंद्र सरकार के कायालयों में तमिल को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए कदम उठाने और संस्कृत की तरह इसके विकास के लिए धन आवंटित करने का अनुरोध करता हूं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब भूकंप से फिर डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
    Next Article उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.