Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब भूकंप से फिर डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
    Breaking News Headlines

    पंजाब भूकंप से फिर डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब में आज सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार अमृतसर से 145 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में आज तड़के करीब 3:42 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई जमीन से 120 किमी नीचे थी. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

     

    दिल्ली को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. दो दिन पहले भी पंजाब के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. गत 12 नवंबर की रात 8 से 8:15 के बीच तकरीबन 30 से लेकर 40 सेकंड तक कंपन महसूस किया गया. चंडीगढ़ और पंजाब के अलावा पूरे दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई थी.

     

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 12 नवंबर की शाम करीब 7:57 बजे नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था. भूगर्भ विज्ञानियों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में टेक्टॉनिक प्लेटों के अस्थिर होने के कारण अधिक तीव्रता वाले भूकंपों की स्थितियां उत्पन्न हुई हैं.

     

    टेक्टॉनिक प्लेट्स पृथ्वी के गर्भ में मौजूद लावा पर तैरता है. एक प्लेट जब दूसरे के संपर्क में आती हैं तो भूकंप के झटके लगते हैं. भारतीय प्लेट पर यूरेशियन प्लेट के लगातार दबाव के कारण इसके नीचे जमा होने वाली ऊर्जा समय-समय पर भूकंप के रूप में बाहर निकलती रहती है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुर्की की राजधानी इस्तांबुल में ब्लास्ट, 6 की मौत, 53 से ज्यादा घायल
    Next Article तमिलनाडु के मंत्री ने की केंद्र सरकार के कार्यालयों में तमिल को आधिकारिक भाषा बनाने की मांग

    Related Posts

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    September 24, 2026

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    September 24, 2026

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता

    59वें वर्ष में जादूगोड़ा मोड़ पूजा, 11 लाख का बनेगा भव्य पंडाल

    ओडिशा तट के पास समुद्र में प्राकृतिक गैस के संकेत

    NEET-PG में 8407वीं रैंक, जादूगोड़ा की शालिनी ने बढ़ाया मान

    स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था पर डीसी ने कसी लगाम

    झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय की पुत्री त्रिशा सिंह सहित सभी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    मरीन ड्राइव हादसे में चार युवाओं की मौत पर डॉ. जटाशंकर पांडे ने जताया गहरा दुख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.