Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली हाईकोर्ट ने व्हाट्सएप और फेसबुक को दिया झटका: CCI करेगी प्राइवेसी पॉलिसी की जांच
    Breaking News Headlines

    दिल्ली हाईकोर्ट ने व्हाट्सएप और फेसबुक को दिया झटका: CCI करेगी प्राइवेसी पॉलिसी की जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर वॉट्सऐप और फेसबुक को दिल्ली हाईकोर्ट से निराशा हाथ लगी है. उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया की आदेश को चुनौती दे रही याचिका को खारिज कर दिया है. CCI ने कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी की जांच के आदेश दिए थे. वहीं अदालत ने जांच को रोकने के संबंध में किसी भी तरह का आदेश जारी करने से इनकार कर दिया है.

    गुरुवार को वॉट्सऐप और फेसबुक की याचिका हाईकोर्ट में खारिज हो गई. कंपनी ने सीसीआई के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें आयोग ने प्राइवेसी पॉलिसी के जांच के आदेश दिए थे. न्यायाधीश नवीन चावला ने जांच रोकने के आदेश देने से मना कर दिया है. पीटीआई भाषा के अनुसार, अदालत ने कहा कि उसे फेसबुक और वॉट्सऐप की याचिकाओं में सुनवाई लायक कुछ नहीं दिखा है, जिसमें आयोग द्वारा जांच के आदेश में हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया है.

    जस्टिस चावला ने कहा कि CCI के लिए सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ नतीजों का इंतजार करना ‘विवेकपूर्ण’ होगा, लेकिन ऐसा नहीं करना जांच के आदेश को ‘विकृत’ या ‘अधिकार क्षेत्र को कम करने वाला’ नहीं बनाएगा. CCI ने बीती 24 मार्च को वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के जांच के आदेश दिए थे. इस जांच को दो महीनों में पूरा किया जाना था.

    फेसबुक और वॉट्सऐप दोनों ने इस आदेश को अलग-अलग याचिकाओं में चुनौती दी थी. ये याचिकाएं एडवोकेट तेजस कारिया के जरिए दायर की गई थीं. इसमें कहा गया था कि वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के सामने हैं, ऐसे में सीसीआई को जांच के आदेश देने की जरूरत नहीं है. CCI ने कहा था कि वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी से उपयोगकर्ता का अत्यधिक डाटा कलेक्ट किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के आजमगढ़ में दूषित पानी पीने से 250 लोग हुये बीमार, ग्रामीणों में आक्रोश
    Next Article कोरोना की मौजूदा स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, केंद्र सरकार को नोटिस भेजकर पूछा नेशनल प्लान

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.