Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के आजमगढ़ में दूषित पानी पीने से 250 लोग हुये बीमार, ग्रामीणों में आक्रोश
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के आजमगढ़ में दूषित पानी पीने से 250 लोग हुये बीमार, ग्रामीणों में आक्रोश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आजमगढ़. गर्मी शुरू होते ही न केवल पेयजल संकट शुरू हो गया है. शहरी क्षेत्रों में हैंडपंपों के धोखा देने से नगर पंचायत के सप्लाई वाटर के प्रति लोगों की निर्भरता बढ़ गयी है. वहीं नगर पंचायत का दूषित जल अब आम आदमी के लिए मुसीबत पैदा करने लगा है. अतरौलिया नगर पंचायत में पिछले एक सप्ताह से हो रहे दूषित जल की सप्लाई ने यहां के लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. नगर पंचायत में दूषित पानी पीने से 250 लोग एक साथ बीमार पड़ गए हैं. उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है.

    नगर पंचायत में पिछले एक सप्ताह से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है. जब लोग बीमार हुए तो सीएचसी के एचईओ ने क्षेत्र में लोगों से मामले की जानकारी ली और क्लोरीन के साथ ओआरएस का पैकेट देकर जिम्मेदारी पूरी कर ली. दूषित पानी की आपूर्ति का जिम्मेदार कौन है, इन सब बातों को दरकिनार कर दिया गया.

    पानी का दुष्प्रभाव 18 साल से कम उम्र के लोगों पर ज्यादा है. पहले तो लोग समझ नहीं पाए कि आखिर लोग क्यों बीमार हो रहे हैं? जब पानी पर गौर किया तो पता चला कि पानी दूषित है. देखने के बाद उसमें पीले व काले रंग के कुछ कीड़े दिखने लगे. इस मामले में अधिशासी अधिकारी संपूर्णानंद तिवारी का कहना है कि शायद पानी में ब्लीचिंग नहीं पड़ा है. उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर का कहना है कि मामले की जांच करायी जा रही है. इसके लिए जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने कस्बे में क्लोरीन, ओआरएस का वितरण का वितरण जरूर कराया, लेकिन बीमार लोगों की कोई मदद नहीं की. सब मिलाकर हालात बेकाबू नजर आया. लोगों में नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग को लेकर भारी गुस्सा दिख रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDRI ने तूतीकोरिन बंदरगाह पहुंचे मालवाहक जहाज से पकड़ी 2000 करोड़ रुपये मूल्य की 300 किग्रा कोकीन
    Next Article दिल्ली हाईकोर्ट ने व्हाट्सएप और फेसबुक को दिया झटका: CCI करेगी प्राइवेसी पॉलिसी की जांच

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.