Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना के अधिकांश केस ओमिक्रॉन के, तीसरी लहर में बढ़ सकते हैं मरीज
    Breaking News Headlines

    देश में कोरोना के अधिकांश केस ओमिक्रॉन के, तीसरी लहर में बढ़ सकते हैं मरीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक बड़ी बात कही. मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट भारत में कोविड-19 का एक प्रमुख रुप है. मंत्रालय ने कहा कि ओमिक्रॉन की वजह से कोरोना संक्रमण के उछाल आया है और देश में सामने आ रहे कोरोना के मामलों में ज्यादातर मामले ओमिक्रॉन के हैं. इसके साथ ही सरकार ने यह भी माना है कि ओमिक्रॉन के साथ साथ अभी भी देश में डेल्टा वेरिएंट के मामले बड़ी संख्या में हैं और उसके केसेस में तेजी भी आई है.

    सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश के कुछ भौगोलिक क्षेत्रों में कोविड के मामलों का पठार यानि चढ़ाव मिलने के संकेत हैं. हालांकि कुछ जिलों में भी कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं. मंत्रालय ने कहा कि ओमिक्रॉन का एक उप-संस्करण जो कि ओमिक्रॉन BA.2 है भारत में अधिक देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हमें कोविड के पठार के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं लेकिन यह कुछ क्षेत्र तक ही सीमित है.
    नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक सुजीत कुमार सिंह ने ओमिक्रॉन और उसके सब-स्ट्रेन के बारे में बताया कि जब शुरुआती दौर में विदेशी यात्रियों से ओमिक्रॉन फैल रहा था तब उसके इसका BA.1 स्ट्रे प्रचलित था लेकिन अब ओमिक्रॉन ट्रांसमिशन के दौर में है तो कुछ जगहों पर इसका सब स्ट्रेन BA.2 भी नोट किया गया है.

    सरकार ने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक मामले हल्के लक्षण से लेकर मध्यम गंभीरता वाले हैं और इसी के साथ इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो अपने घरों में आइसोलेशन में है. सरकार के मुताबिक ऐसे मामले बहुत कम हैं जिन्हें आईसीयू बेड की या फिर ऑक्सीजन की जरूरत हो. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोना के टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा की वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में कम से कम समय में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाना यह एक महत्वपूर्ण कदम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरीट पेपर लीक मामले पर घिरी गहलोत सरकार, बीजेपी ने उठाई सीबीआई जांच करवाने की मांग
    Next Article अररिया में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले मोहम्मद मेजर को सज़ा-ए-मौत

    Related Posts

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.