Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अररिया में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले मोहम्मद मेजर को सज़ा-ए-मौत
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    अररिया में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले मोहम्मद मेजर को सज़ा-ए-मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अररिया. बिहार के अररिया में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाले हैवान को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने मोहम्मद मेजर नामक आरोपी को मौत की सजा सुनाई है. अररिया व्यवहार न्यायालय के एडीजे-6 सह पॉक्सो कोर्ट के विशेष जज जस्टिस शशिकांत राय ने इस मामले में सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है. इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह वारदात भरगामा थाना क्षेत्र में दो माह पहले घटित हुई थी. तब यहां एक 6 साल की बच्ची के साथ मोहम्मद मेजर नामक शख्स ने हैवानियत की थी

    घटना के बाद पीड़ित बच्ची की मां ने अररिया स्थित महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इसके बाद मामले में दो महीने के भीतर ही स्पेशल पोक्सो कोर्ट के विशेष जज जस्टिस शशिकांत राय की अदालत ने सुनवाई पूरी कर आरोपी मोहम्मद मेजर का दोषसिद्ध करते हुए सजा-ए-मौत की सजा सुनाई है.
    कोर्ट ने भरगामा थाना क्षेत्र के वीरनगर पश्चिम के रहने वाले आरोपी मोहम्मद मेजर को धारा 376 के तहत फांसी की सजा सुनाई. साथ ही कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट मामले में भी आरोपी को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए का जुर्माना देने की सजा सुनाई है.कोर्ट ने पीड़ित बच्ची को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का भी निर्देश दिया है.

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लगभग दो माह पहले आरोपी मोहम्मद मेजर ने बच्ची से पीने के लिए पानी मांगा था. इसके बाद बच्ची पानी लेकर देने गई. इसी दौरान मेजर ने पानी फेंक कर बच्ची को अपने साथ जबरदस्ती लेकर चला गया और एक नाले के पास उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद खून से लथपथ बच्ची को घर लाकर छोड़ दिया. इसके साथ ही आरोपी ने पीड़ित परिवार को धमकाया कि वे अगर इस मामले को लेकर मुंह खोलेंगे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना के अधिकांश केस ओमिक्रॉन के, तीसरी लहर में बढ़ सकते हैं मरीज
    Next Article जकार्ता से बोर्नेओ शिफ्ट होगी इंडोनेशिया की राजधानी, आपदाओं और प्रदूषण की वजह से लिया गया फैसला

    Related Posts

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.