Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रीट पेपर लीक मामले पर घिरी गहलोत सरकार, बीजेपी ने उठाई सीबीआई जांच करवाने की मांग
    Breaking News Headlines राजनीति

    रीट पेपर लीक मामले पर घिरी गहलोत सरकार, बीजेपी ने उठाई सीबीआई जांच करवाने की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर बीते साल हुई रीट परीक्षा में धांधली को लेकर अब हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. बुधवार को एसओजी की तरफ से कहा गया कि जयपुर के शिक्षा संकुल से ही पेपर लीक हुआ है जिसके बाद एसओजी ने उदाराम और रामकृपाल मीणा को गिरफ्तार किया है. वहीं इससे पहले एसओजी ने गुजरात से आरोपी भजनलाल को भी दबोचा था. कांग्रेस सरकार के तीसरे साल में हुई इस सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर अब बीजेपी हमलावर हो गई है.

    राजस्थान बीजेपी के नेता सरकार पर पेपर लीक को लेकर सीधा हमला करते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के अलावा बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने रीट परीक्षा में हुई धांधली पर सीबीआई जांच की मांग उठाई है.
    बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस मामले पर कहा कि प्रदेश सरकार बड़े मगरमच्छों को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है. पूनिया ने आरोप लगाया कि एसओजी की जांच और गिरफ्तार हुए 35 आरोपियों के बाद यह साफ हो गया है कि शिक्षा संकुल के पेपर स्टोरेज सेंटर से परीक्षा का पेपर एक दिन पहले निकला और पेपर लीक हुआ है. पूनिया ने आगे कहा कि पेपर में धांधली कांग्रेस सरकार के संरक्षण के बिना सम्भव नहीं है ऐसे में इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है. अब देखना है कि नैतिकता की दुहाई देने वाली सरकार इस मामले को सीबीआई को कब सौंपती है.

    वहीं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि एसओजी की ओर से जयपुर में शिक्षा संकुल से रीट भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने की बात स्वीकारी गई है ऐसे में अब सरकार को तुरंत मामले की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए. राठौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाली हर भर्ती परीक्षा में पेपर आउट करने वाला एक संगठित गिरोह है और पेपर माफियाओं के सत्ता में बैठे राजनीतिक आकाओं के साथ घनिष्ठ संबंध हैं.

    वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी रीट पेपर लीक प्रकरण पर सरकार और कुछ अफसरों पर हमला बोला है. मीणा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार और एसओजी को करीब तीन महीने पहले मैंने यह तथ्य दिए थे और शिक्षा संकुल से पेपर लीक का मामले की बात मैं शुरू से कह रहा हूं.

    किरोड़ी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अब एसओजी मेरे दिए अन्य तथ्यों की भी जांच करें. मीणा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली और जिला कॉर्डिनेटर प्रदीप पाराशर की लीक मामले में अहम भूमिका बताई और दोनों को गिरफ्तार करने की मांग की. मीणा ने आगे आरोप लगाया कि बोर्ड अध्यक्ष को सत्ता का संरक्षण हासिल है और इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि मेहनत करने वाले बेरोजगारों के भविष्य के बारे में सोचने के बजाय सरकार पेपर लीक करने वालों को बचाने में पैसे खर्च कर रही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article देश में कोरोना के अधिकांश केस ओमिक्रॉन के, तीसरी लहर में बढ़ सकते हैं मरीज

    Related Posts

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.