Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृह मंत्रालय बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर हुआ सख्त, डीजीपी और मुख्य सचिव को जारी किया ये निर्देश
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    गृह मंत्रालय बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर हुआ सख्त, डीजीपी और मुख्य सचिव को जारी किया ये निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखित निर्देश जारी करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. इससे पहले शिवसेना के नेता और पूर्व सांसद राहुल शेवाले ने घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी. बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिए जाने के बाद राहुल शेवाले ने गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है.

     

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (टीआईएसएस) के विशेष सर्वेक्षण के अनुसार, देश में बांग्लादेश और म्यांमार से हर साल अवैध तरीके से बड़ी तादाद में घुसपैठिए आते हैं. इस गंभीर विषय की ओर ध्यान देकर इन घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग मैंने गृह मंत्री अमित शाह से की थी. मेरे इस आवेदन को ध्यान में रखते हुए इस विषय में उचित सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश गृह मंत्रालय की ओर से दिए गए. मैं गृह मंत्रालय और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार प्रकट करता हूं.

    वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. इस संबंध में राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है. यह एसआईटी महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष किरीट सोमैया द्वारा दी गई शिकायत और साक्ष्य के आधार पर गठित की गई है.

    वहीं, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने देश में अवैध प्रवासियों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया. इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि लगातार तीन बार सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा अवैध प्रवासियों को रोकने में विफल रही है.

    इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत ने घुसपैठियों के लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की. राउत ने केंद्र को पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना को निर्वासित करके बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी सुझाव दिया, जिन्हें भारत सरकार ने शरण दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडोनेशिया मास्टर्स: सात्विक-चिराग की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंची
    Next Article किसानों को मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाई गई इन फसलों की एमएसपी

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.