Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर किया IAS ट्रांसफर, एनएचएआई के अध्यक्ष बनाए गए संतोष कुमार यादव, देखें लिस्ट
    Breaking News Headlines

    केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर किया IAS ट्रांसफर, एनएचएआई के अध्यक्ष बनाए गए संतोष कुमार यादव, देखें लिस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नई दिल्ली. सीनियर ब्यूरोक्रेट संतोष कुमार यादव को एनएचएआई का नया चीफ बनाया गया है. सोमवार को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. सुभाषिश पांडा को डीडीए का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर सीनियर आईएएस को विभिन्न जगहों पर तैनात किया है.

     

    1995 बैच के आईएएस हैं संतोष कुमार

    एनएचएआई के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, यूपी कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में तैनात हैं. सीनियर आईएएस संतोष कुमार यादव स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग में हैं

    .

    इन सीनियर अधिकारियों को इस जगह मिली तैनाती

    सीनियर आईएएस सुभाषिश पांडा को दिल्ली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. डीडीए के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पांडा 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह हिमाचल प्रदेश कैडर के हैं.

     

    केरल कैडर के गंजी कमला वी राव को एफएसएसएआई का सीईओ बनाया गया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गंजी कमला वी राव केरल कैडर के 1990 बैच के आईएएस हैं. वह अभी भारतीय पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं. इसी तरह हितेश कुमार एस. मकवाना को गृह मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है. आईएएस अधिकारी रजनीश को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव व डेवलपमेंट कमिश्नर बनाया गया है. रजनीश, हिमाचल प्रदेश कैडर के 1997 बैच के अधिकारी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्फीले तूफान से जापान में हाहाकार मचा, 14 लोगों की मौत, 87 घायल
    Next Article शीतलहर के शिकंजे में कांपा उत्तर भारत, दो दिन बाद मिल सकती है कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत

    Related Posts

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.