Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्फीले तूफान से जापान में हाहाकार मचा, 14 लोगों की मौत, 87 घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बर्फीले तूफान से जापान में हाहाकार मचा, 14 लोगों की मौत, 87 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    टोक्यो. बर्फीले तूफान का कहर अब अमेरिका के साथ-साथ जापान में भी देखने को मिल रहा है. बीते 17 दिसंबर से जापान के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई है, जिसके चलते 14 लोगों की मौत हो गई और 87 लोग घायल हो गए. जापान के निगाता प्रान्त के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 मी 20 सेमी बर्फबारी देखी गई है. शनिवार से हुई बर्फबारी से क्षेत्र में ब्लैकआउट हो गया है. करीब दो हजार घरों में बिजली नहीं रही. मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी जगहों पर जाने से बचने को कहा है.

     

     

    बर्फबारी के कारण रेल और हवाई सेवा दोनों ही प्रभावित हो गई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक भीषण सर्दी के बीच बीते एक सप्ताह से जापान के उत्तरी हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है. अधिकांश सड़कें बर्फ से ढक गई हैं, जिससे सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निवासियों से छतों से बर्फ हटाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, क्रिसमस की सुबह लगभग 20,000 घरों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई थी.

     

    जापान के सबसे उत्तरी मुख्य द्वीप में भारी बर्फबारी के चलते इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन टावर गिर गया. हालांकि उसी दिन बाद में अधिकांश क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई थी. परिवहन मंत्रालय के अनुसार, रविवार तक उत्तरी जापान में दर्जनों ट्रेनों और उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन ज्यादातर सेवाएं फिर से शुरू हो गई थीं.

     

    आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि टोक्यो के उत्तर में लगभग 300 किमी (180 मील) उत्तर में यामागाटा प्रान्त के नागई शहर में शनिवार को छत पर बर्फ के एक मोटे ढेर के नीचे दबी एक महिला मृत पाई गई, जो अचानक उस पर गिर गई. बता दें कि अमेरिका में भी बर्फीले तूफान का कहर जारी है, जहां 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई इलाकों में लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघुसपैठ करते 10 पाकिस्तानी, 300 करोड़ की ड्रग्स और हथियारों के साथ अरेस्ट
    Next Article केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर किया IAS ट्रांसफर, एनएचएआई के अध्यक्ष बनाए गए संतोष कुमार यादव, देखें लिस्ट

    Related Posts

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    June 23, 2026

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.