Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शीतलहर के शिकंजे में कांपा उत्तर भारत, दो दिन बाद मिल सकती है कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत
    Breaking News Headlines

    शीतलहर के शिकंजे में कांपा उत्तर भारत, दो दिन बाद मिल सकती है कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. उत्तर भारत अधिकांश हिस्से इस समय शीतलहर के शिकंजे में हैं, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा भी जारी रहने की संभावना है. हालांकि इसके बाद इससे राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग केअनुसार 28 दिसंबर की सुबह से उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे में कमी आएगी. जबकि शीतलहर चलते रहने की संभावना है. दिल्ली में शीतलहर जारी रहने के कारण घना कोहरा देखा गया. जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

     

     

    मौसम विभाग ने कहा कि हल्की हवा और निचले क्षोभमंडल स्तरों में ज्यादा नमी के कारण अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है और इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.

     

    पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में भी शीतलहर के बने रहने की संभावना है. जबकि 29 और 30 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान तमिलनाडु और केरल सहित कई दक्षिण भारतीय राज्यों में मध्यम वर्षा की भी भविष्यवाणी की है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर किया IAS ट्रांसफर, एनएचएआई के अध्यक्ष बनाए गए संतोष कुमार यादव, देखें लिस्ट
    Next Article उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत द्वारा सम्मानित पूर्व सिविल सर्जन डॉ अरविन्द कुमार लाल

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.