Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑटो-ई- रिक्शा ऑनर्स चालक एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल दो सूत्री मांगों को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव से मिले
    Breaking News खबरें राज्य से झारखंड

    ऑटो-ई- रिक्शा ऑनर्स चालक एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल दो सूत्री मांगों को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव से मिले

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विगत 25 फरवरी को पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स-चालक एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के आठवां द्विवार्षिक सम्मेलन में लिए गए निर्णय के आलोक में आज पाकुड़ जिला ऑटो-ई- रिक्शा ऑनर्स चालक एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अपने दो सूत्री मांगों को लेकर पाकुड़ नगर परिषद के कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव से मिले। एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में एसोसिएशन के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह,सचिव अनिकेत गोस्वामी,कोषाध्यक्ष मोनी कुमार सिंह,मो• शब्बीर हुसैन,राहुल रजक,महावीर मंडल, छोटन भगत,अनूप कुमार गुप्ता शामिल थे।

     

    कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद पाकुड़ को सौंपे अपने ज्ञापन में एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा है कि पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग पांच सौ ऑटो-ई-रिक्शा और छोटा बड़ा ऑटो रिक्शा मिलाकर लगभग 60 से 70 की संख्या में यात्रियों को सेवा उपलब्ध कराते हैं‌।इस व्यवसाय में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से लगभग डेढ़ हजार लोग जुड़े हुए हैं।जिनके परिवारों का भरण पोषण इस व्यवसाय से हो रहा है। सब उनकी माली हालत अत्यंत ही दयनीय है। बैंक से ऋण लेकर या किसी अन्य स्रोत से व्यवस्था कर छोटे वाहन चला कर अपना परिवार चला रहे हैं। लेकिन प्रतिदिन के आमदनी के अनुपात में टोल टैक्स के रुपए में अधिक अधिक बोझ पड़ रहा है।जिससे इनके परिवार के जीवन यापन में कठिनाई हो रही है।वर्तमान में ई-रिक्शा चालक को टोल टैक्स के रूप में ₹22,छोटा ऑटो को ₹40 और बड़ा ऑटो को ₹46 का भुगतान करना पड़ता है साथ ही उन्हें बैंक का किस्त चुकाना

     

     

    पड़ता है।जिनका सीधा असर उनके जीवन यापन पर पड़ता है।इसलिए कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष संगठन के द्वारा दो मांग रखी गई पहला मांग वर्तमान टोल टैक्स को घटाया जाए और दूसरा प्रत्येक नए वित्तीय वर्ष में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी को समाप्त की जाए जिससे ऑटो चालकों के आर्थिक बोझ को कम किया जा सके। हमारी उक्त दोनों मांगे जायज है जिसका गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए हमारी मांगों को पूरा किया जाए।
    कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद पाकुड़ कौशलेश यादव ने हमारी मांगों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सहानुभूति विचार करने का आश्वासन दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखनिजों के अवैध परिवहन में रेलवे के अधिकारियों की भूमिका की जांच एवं रोकथाम के लिए सुझाव देने हेतु SIT गठित
    Next Article कदमा में नवनिर्मित खुला व्यायामशाला का हुआ उद्घाटन

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.