कौवाली में शांतिपूर्ण दुर्गापूजा का निर्णय
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
कौवाली थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक सीओ निकीता बाला की अध्यक्षता में हुई। सात दुर्गापूजा समितियों से समस्याएं व सुझाव लिए गए। कमेटियों ने दो लाइसेंसधारकों के नाम बदलने, विसर्जन मार्ग के गड्ढे भरने, रसूनचोपा व खैरपाल उत्कल क्लब का विसर्जन 22 अक्टूबर को कराने, पंडालों में पुलिस सुरक्षा तथा हल्दीपोखर में सप्तमी से नवमी तक शाम को भारी वाहनों की नो-इंट्री की मांग रखी। इंस्पेक्टर पीसी सिन्हा ने सीसीटीवी और वोलेंटियर तैनाती की अपील की।
बैठक में शैलेन गुहा, एसआई सिदो मुर्मू, सहदेव सिंह, मुखिया संगीता सरदार, देवी कुमारी भूमिज, कार्तिक मुर्मू, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह व सुशील सरदार, सुरजीत (राजू) कुंडू, उपमुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, पिंटू गुप्ता, शाहिद परवेज, आफताब आलम, अजय सिंह, विशाल गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, पंसस रामेश्वर पात्र, मृणाल पाल, संजय कुंडू, देबू शर्मा, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, सूर्यकांत दास व निलेश खंडेलवाल आदि मौजूद थे। धन्यवाद पार्षद सूरज मंडल ने दिया।

