प्रीतम ने पहले प्रयास में नीट किया क्वालीफाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
टांगराईन पंचायत के धरूवालुपूंग निवासी शिक्षक पूर्ण चंद्र रजक के पुत्र प्रीतम रजक ने बिना कोचिंग पहले प्रयास में नीट क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने 481 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1,16,841 हासिल की और प्रथम काउंसलिंग में रिम्स रांची में दाखिला लिया। प्रीतम ने सफलता का श्रेय माता रस्मिता बेहरा व पिता को देते हुए मेहनत को सफलता का आधार बताया। विधायक संजीव सरदार समेत पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी।

