Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय परिसर में सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    समाहरणालय परिसर में सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
    समाहरणालय परिसर में सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन

    पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अमित कुमार द्वारा आज SVEEP कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मतदाता जागरूकता रथ शहरी क्षेत्र के साथ-साथ जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को उनके मताधिकार के बारे में जागरूक करेगा वहीं आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित भी करेगा। निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 में एक भी मतदाता मतदान से ना छूटे, इस उद्देश्य से आज मतदाता जागरूकता रथ को लोगों को जागरूक करने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं युवाओं में सेल्फी के प्रति दीवानगी को देखते हुए इस बार समाहरणालय परिसर में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अमित कुमार ने सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन किया तथा सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए जिला प्रशासन द्वारा पिछले दिनों ई.वी.एम और वीवीपैट के प्रति लोगो को मॉक पोल के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया। उन्होने कहा कि 360 डिग्री मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा।जिसमें मुख्य रूप से जागरूकता रैली, कैण्डल मार्च, मानव श्रंखला, पेंटिंग प्रत्योगिता, रन फॉर इलेक्शन, नुक्कड़ नाटक और गीत संगीत के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उपायुक्त ने मीडिया से भी अपील किया कि वे मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें जिससे लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में SVEEP कमिटि की बैठक संपन्न
    Next Article गठबंधन के गांठ को सुलझाने हेमंत दिल्ली रवाना

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.