Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में SVEEP कमिटि की बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में SVEEP कमिटि की बैठक संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • आज समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में SVEEP कमिटि की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक कर उन्हें मतदान करने को प्रेरित करने से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर सरकारी विभाग के साथ कॉरपोरेट जगत व स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन की रणनीति बनायी गई। सरकारी विभाग के साथ-साथ कॉरपोरेट कंपनी में भी वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन हेतु निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मानव श्रृंखला, पेंटिंग प्रतियोगिता, रन फॉर इलेक्शन, नृत्य-संगीत प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, फुटबॉल प्रतियोगिता आदि जैसे आयोजन करने के निर्देश दिए।
      जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूल और कॉलेज स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने वहीं जिला कृषि पदाधिकारी को कृषि गोष्ठी और किसान सभा के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन हेतु निदेशित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता हेतु प्रभात फेरी एवं रैली और सभा के माध्यम से लोगो को मतदान के प्रति प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से भी मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा दिया गया। वहीं पीडीएस दुकानदार के माध्यम से राशन लेने वाले लोगो को भी मताधिकार के प्रयोग के संबंध में जागरूक करने का निर्देश दिया गया। आदिम जनजाति को विशेष रूप से मतदान के प्रति जागरूक करने का निदेशित किया गया। वहीं विलेज अवेयरनेस कमिटि के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का निर्देश पंचायती राज पदाधिकारी को दिया गया। वैसे मतदान केन्द्र जहां पिछली बार कम मतदान हुआ था उन मतदान केन्द्रों के आस-पास मतदाता जागरूकता कार्यकम ज्यादा से ज्यादा आयोजित करने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए। बैठक में उपस्थित लोगों से वोटर हेल्प लाइन नंबर 1950 को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करने को कहा गया। आम नागरिक को सुविधा पुहंचाने के उद्देश्य से वोटर हेल्प लाइन सेंटर की शुरूआत की गई है। कोई भी आम नागरिक टोल फ्री नंबर 1950 पर एक कॉल के माध्यम से निर्वाचन सम्बंधी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वोटर हेल्प लाइन सेंटर सभी कार्य दिवस को कार्यालय अवधि में कार्यरत रहेगा। आज की बैठक में SVEEP के नोडल पदाधिकारी एसडीओ-धालभूम, डीडीसी, निदेशक-एनईपी, डीईओ, डीएससी, एलडीएम, एस.ओ.आर, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, स्वंयसेवी संगठन के प्रतिनिधि, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि के साथ ही अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    *# लोकतंत्र का यह आधार,वोट न कोई हो बेकार।*
    *#बूढ़े हों या जवान, सभी करें मतदान।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेरी पहचान :डॉक्टर कल्याणी कबीर
    Next Article समाहरणालय परिसर में सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन

    Related Posts

    झारखंड स्थापना के 26 साल बाद भी डायन कुप्रथा एवं नशा के जाल में जकड़े हुए

    November 17, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल में आधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, अब टाटानगर रेफर नहीं होंगे मरीज

    November 17, 2026

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: पटमदा में 10 परिवारों का गृह प्रवेश, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिली प्रोत्साहन राशि

    November 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड स्थापना के 26 साल बाद भी डायन कुप्रथा एवं नशा के जाल में जकड़े हुए

    चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल में आधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, अब टाटानगर रेफर नहीं होंगे मरीज

    GoGoCasino Review: Features, Gameplay, and the Player Experience

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: पटमदा में 10 परिवारों का गृह प्रवेश, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिली प्रोत्साहन राशि

    कल्पनापुरी के जंगल में युवक की बोतल से पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

    मोबाइल गिराने का नाटक कर बाहरी छात्रों से ठगी, थाने में शिकायत

    जमशेदपुर की नन्हीं नृत्यांगनाओं ने पुरी के जगन्नाथ धाम में बिखेरा शास्त्रीय नृत्य का जादू

    वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना की मांग पर भूमिज समाज का धरना

    झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर 20 एवं 21 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.