
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड स्थित अलकबीर कॉलेज के पास बाहरी छात्रों से ठगी और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। टेक्नो इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण लेने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के छात्रों को कुछ अज्ञात युवक कथित तौर पर निशाना बना रहे हैं।
छात्रों के अनुसार, आरोपी जानबूझकर उनसे टकराकर अपना पहले से टूटा मोबाइल गिरा देते हैं और फोन खराब करने का आरोप लगाकर पैसे की मांग करते हैं। डराने-धमकाने के बाद कई छात्रों से ऑनलाइन या नकद वसूली किए जाने का आरोप है। मामले को लेकर संस्थान प्रबंधन ने आजादनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

